---Advertisement---

Sidhi कांग्रेस नगर अध्यक्ष बने हल्के सोनी, कांग्रेस नेताओं का जताया आभार

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Sidhi कांग्रेस नगर अध्यक्ष बने हल्के सोनी, कांग्रेस नेताओं का जताया आभार

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी Sidhi ने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्षों की नई सूची जारी की है। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक चुरहट अजय सिंह राहुल, सीडब्ल्यूसी सदस्य पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल की स्वीकृति, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश तथा जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अनुशंसा पर सीधी नगर कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी समाजसेवी एवं पार्षद हल्के सोनी को सौंपी गई है।

पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि नव-नियुक्त नगर अध्यक्ष हल्के सोनी संगठनात्मक अनुशासन, कांग्रेस की नीतियों एवं सिद्धांतों पर चलते हुए सीधी नगर में पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेंगे। उल्लेखनीय है कि सीधी नगर पालिका में कांग्रेस की सरकार है और हल्के सोनी वार्ड पार्षद के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। व्यापारी समाज में उनकी सकारात्मक छवि रही है तथा वे सामाजिक एवं युवा केंद्रित गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहे हैं। युवाओं को खेल, संस्कृति और रचनात्मक कार्यों से जोड़ने में उनके योगदान को स्थानीय स्तर पर सराहना मिलती रही है।

नियुक्ति की घोषणा के बाद Sidhi क्षेत्रीय कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं, व्यापारी बंधुओं एवं आम नागरिकों ने हल्के सोनी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए संगठन को नई ऊर्जा मिलने की आशा व्यक्त की है।

हल्के सोनी ने जताया आभार

नव-नियुक्त नगर कांग्रेस अध्यक्ष हल्के सोनी ने शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश एवं जिला संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जवाबदेही भी है। उन्होंने कहा कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा नगर की जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगे।

उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, व्यापारी समाज एवं आम नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास दिलाया कि वे कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और सीधी नगर के विकास हेतु समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें हरित क्रांति को बढ़ावा दे रहे डॉक्टर अनूप द्विवेदी 
हरित क्रांति को बढ़ावा दे रहे डॉक्टर अनूप द्विवेदी 

हरित क्रांति को बढ़ावा दे रहे डॉक्टर अनूप द्विवेदी  वसुधा को हरियाली से ढकने...

Share & Earn