---Advertisement---

हाथ उखड़ा, आंख बाहर निकली… फिर भी नहीं पसीजा अस्पताल, स्ट्रेचर के इंतजार में तड़पते युवक ने तोड़ा दम

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

हाथ उखड़ा, आंख बाहर निकली… फिर भी नहीं पसीजा अस्पताल, स्ट्रेचर के इंतजार में तड़पते युवक ने तोड़ा दम

एमपी के सीधी जिले के पनवार टोल प्लाजा के पास मंगलवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने जहां एक युवक की जिंदगी छीन ली, वहीं जिला अस्पताल सीधी की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और कर्मचारियों की संवेदनहीनता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसा इतना भयावह था कि घायल युवक का एक हाथ शरीर से लगभग उखड़ गया था और आंख बाहर निकल आई थी। इसके बावजूद जिला अस्पताल में उसे समय पर स्ट्रेचर और प्राथमिक सहायता तक नहीं मिल सकी।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे पनवार टोल प्लाजा के पास बाइक और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार सीधी से रीवा की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही कार क्रमांक UP 64 Q 0938 ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

इस घटना के दौरान वहां से गुजर रहे एंबुलेंस चालक संजय तिवारी ने इंसानियत दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस में शिफ्ट किया और जिला अस्पताल सीधी लेकर पहुंचे। संजय तिवारी के अनुसार युवक की हालत बेहद गंभीर थी और वह लगातार तड़प रहा था।

लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने के बाद जो तस्वीर सामने आई, उसने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की पूरी पोल खोल दी। प्रत्यक्षदर्शी निर्मल सिंह ने आरोप लगाया कि करीब 10 मिनट तक घायल युवक एंबुलेंस में ही पड़ा रहा, लेकिन अस्पताल का कोई कर्मचारी स्ट्रेचर लेकर नहीं पहुंचा। हेल्प डेस्क खाली पड़ा था और कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौके पर मौजूद नहीं था। गंभीर रूप से घायल युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा, लेकिन अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते समय पर उपचार शुरू नहीं हो सका। आरोप है कि इसी देरी के कारण युवक ने दम तोड़ दिया।

इस मामले में जब जिला अस्पताल में पदस्थ सीएमएचओ डॉक्टर बबीता खरे से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। फोन तक रिसीव नहीं किया गया।

जहा अब सवाल यह उठ रहा है कि जब जिला अस्पताल में गंभीर मरीजों को स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा, तो आखिर आम जनता किस भरोसे सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर रहे।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें भालू से बचकर रहें, ग्रुप में तेंदूपत्ता तोड़ें”,जंगल पहुंचे सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने महिलाओं को दिए सुरक्षा मंत्र, योजनाओं का भी बताया लाभ
भालू से बचकर रहें, ग्रुप में तेंदूपत्ता तोड़ें”,जंगल पहुंचे सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने महिलाओं को दिए सुरक्षा मंत्र, योजनाओं का भी बताया लाभ

“भालू से बचकर रहें, ग्रुप में तेंदूपत्ता तोड़ें”,जंगल पहुंचे सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने...

Share & Earn