---Advertisement---

हनुमान प्रतिमा तोड़ने की घटना पर शिवसेना का उग्र विरोध, दोषी पर रासुका व संपत्ति सीज करने की मांग

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

हनुमान प्रतिमा तोड़ने की घटना पर शिवसेना का उग्र विरोध, दोषी पर रासुका व संपत्ति सीज करने की मांग

सीधी जिले के मझरेटी समर दहियन स्थित वीर हनुमान स्वामी मंदिर में प्रतिमा तोड़े जाने की घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। घटना की जानकारी मिलते ही शिवसेना पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रशासन से दोषी शेरा खान के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। वही प्रशासनिक उपस्थिति में नई प्रतिमा स्थापित कर विधिवत प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न कराया गया, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था को पुनर्स्थापित किया जा सके।

इस मामले मे शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने कहा कि यह तीसरी बार है जब आरोपी द्वारा मंदिर को निशाना बनाया गया है, जो धार्मिक भावनाओं को आहत करने का गंभीर प्रयास है। उन्होंने आरोपी पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) सहित कठोर धाराओं में कार्रवाई, जिला बदर की कार्यवाही तथा उसकी निजी संपत्ति को सीज करने की मांग उठाई।

साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि इस घटना के पीछे कोई संगठित साजिश या समूह भी हो सकता है, जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। साथ ही उन्होंने समाज के सभी वर्गों और धार्मिक नेताओं से अपील की कि वे ऐसी घटनाओं की खुलकर निंदा करें और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग करें, ताकि भविष्य में कोई भी असामाजिक तत्व धार्मिक स्थलों की गरिमा भंग करने का दुस्साहस न कर सके।

वही शिवसेना ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है और दोषियों को उदाहरणात्मक दंड मिलना चाहिए, जिससे क्षेत्र में शांति और सौहार्द कायम रह सके।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया सिस्टम, जांच के दिए आदेश
न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया सिस्टम, जांच के दिए आदेश

न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया...

Share & Earn