---Advertisement---

होली पर हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरी पुलिस, ब्रिथ एनालाइजर से होगी जांच

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

होली पर हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरी पुलिस, ब्रिथ एनालाइजर से होगी जांच

Mp: होली के मद्देनज़र रीवा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शहर की सड़कों पर फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया, तो वहीं हुड़दंगियों को साफ चेतावनी भी दे दी गई है।

आने वाले होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए जिला पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है। शहर के मुख्य मार्गों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।

जहा पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि त्योहार की आड़ में कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

एसपी शैलेन्द्र सिंह ने कहा की “हम चाहते हैं कि सभी नागरिक शांति और सौहार्द के साथ होली मनाएं। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।”

जहा होली के दौरान बढ़ने वाली सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शहर के प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग की जा रही है। पुलिस अब ब्रेथ एनालाइजर के जरिए शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच करेगी।

नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा, साथ ही वाहन जब्ती और वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

वही पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दें। प्रशासन का साफ संदेश है, होली खुशियों का पर्व है, इसे शांति और सुरक्षा के साथ मनाएं।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें होली के शाम आज पड़ेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण,पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण की होगी खगोलीय घटना
होली के शाम आज पड़ेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण,पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण की होगी खगोलीय घटना

होली के शाम आज पड़ेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण.. पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण की होगी...

Share & Earn