---Advertisement---

होली त्यौहार को लेकर थाने में हुई शांति समिति की बैठक

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

होली त्यौहार को लेकर थाने में हुई शांति समिति की बैठक

संजय सिंह मझौली

आगामी होली त्यौहार शांति पूर्वक समरसता के साथ मनाया जाए जिसको को लेकर पुलिस थाना मझौली में शांति समिति की बैठक उपखंड अधिकारी आरपी त्रिपाठी, तहसीलदार दिलीप सिंह,तहसीलदार मड़वास राजेश पारस,नायब तहसीलदार वेदवती सिंह के उपस्थिति में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता,गणमान्य नागरिक के साथ थाना प्रभारी विशाल शर्मा के संयोजन में आयोजित हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए उपखंड अधिकारी ने कहा कि किसी भी त्यौहार को भाईचारे एवं समरसता के साथ मनाया जाना चाहिए लेकिन कुछ असामाजिक तत्व त्यौहार में ही बदले की भावना से विवाद पैदा करते हैं जिसे प्रशासन और समाज के सहयोग से ही नियंत्रित किया जा सकता है।

IMG 20260227 WA0033 News E 7 Live

थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन का पूरा प्रयास रहेगा कि होली का त्यौहार शांति पूर्वक संपन्न हो जिसके लिए सामाजिक सहयोग अपेक्षित है वहीं किसी भी जगह विवाद की स्थिति पैदा हो तो तत्काल पुलिस को सूचित किया जाए। बैठक में बताया गया कि 2 मार्च को होली एवं 3 मार्च को धुरेड़ी (फाग) का त्यौहार मनाया जाएगा जिसमें पुलिस का निगरानी अभियान नगर क्षेत्र सही ग्रामीण में जारी रहना चाहिए। ताकि असामाजिक तत्वों में भय और दहसत का माहौल बना रहे।

बैठक में सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा सुझाव दिया गया कि त्योहार के समय नशे की हालत में कोई भी व्यक्ति वाहन न चलाएं अगर वाहन चलाते पाया जाता है तो पुलिस द्वारा कार्रवाई होनी चाहिए।वहीं कई लोगों द्वारा सामाजिक एवं भौगोलिक स्थित का हवाला देते हुए अपने-अपने सुझाव दिए।

IMG 20260227 WA0032 News E 7 Live

बैठक में प्रमुख रूप से नगर परिषद के अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता, डॉ राकेश तिवारी,जेई भरत लाल शाह,नगर परिषद के उपाध्यक्ष उदयभान यादव, सरपंच डांगा अखिलेश जायसवाल उपस्थित रहे।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीधी में 2.5 लाख साल पुराने हाथियों के पूर्वजों के जीवाश्म मिले, प्रागैतिहासिक जीवन पर नई रोशनी
सीधी में 2.5 लाख साल पुराने हाथियों के पूर्वजों के जीवाश्म मिले, प्रागैतिहासिक जीवन पर नई रोशनी

सीधी में 2.5 लाख साल पुराने हाथियों के पूर्वजों के जीवाश्म मिले, प्रागैतिहासिक जीवन...

Share & Earn