सीधी से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर
सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र के हरदी मूड़ा (कैमूर पहाड़) पर एक रहस्यमयी नर कंकाल मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां कंकाल कई हिस्सों में बिखरा हुआ मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मानव कंकाल बताया जा रहा है और इसकी स्थिति कई दिन पुरानी होने की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है—यह कंकाल किसका है? यह कैमूर पहाड़ तक कैसे पहुंचा? क्या यह किसी अपराध का मामला है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है?
इन सभी सवालों के जवाब अब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे। फिलहाल पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
मानव कंकाल को एकत्रित कर मेडिकल जांच के लिए भेजी जा चुकी है आसपास थाना एवं चौकिया में संपर्क किया जा रहा है कि कोई गुणसूत्र की रिपोर्ट दर्ज तो नहीं है।

