---Advertisement---

पति ने साली से किया प्रेम विवाह! पत्नी ने 6 साल की बेटी के साथ उठाया खौफनाक कदम

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

पति ने साली से किया प्रेम विवाह! पत्नी ने 6 साल की बेटी के साथ उठाया खौफनाक कदम

नालंदा : बिहार के नालंदा से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां घरेलू कलह से परेशान महिला ने मासूम बेटी के साथ खौफनाक कदम उठाया. दोनों की इलाज के क्रम में आज मौत हो गई. घटना रहुई थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की है.

नालंदा में बेटी के साथ मां ने की आत्महत्या 

मृतका की पहचान पिंटू कुमार की 27 वर्षीय पत्नी मालो देवी और उनकी 6 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी के रूप में की गयी है. मृतका के पिता ने घटना के संबंध में बिहार थाना में 5 लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी और जबरदस्ती जहर पिलाने की शिकायत की है.

”दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. सभी एंगल से मामले की जांच चल रही है. प्रथम दृष्टया महिला के पति ने साली से दूसरी शादी कर ली थी, इसलिए परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया और मौत हो गई. फिलहाल जांच जारी है.”- ललित विजय, रहुई थानाध्यक्ष

क्यों उठाया खौफनाक कदम?

घटना के संबंध में परिवार वालों ने बताया कि बिहार थाना क्षेत्र पतुआना की रहने वाली मालो देवी की शादी 2016 में रहुई के रामपुर निवासी पिंटू कुमार से हुई थी. शादी के कुछ ही महीने बाद ही जीजा-साली में प्रेम हो गया. जिसके बाद पति अक्सर ससुराल जाने आने लगा और फोन पर लंबी बातें होने लगी.

इसकी भनक मालो देवी को लगी तो वह इसका विरोध की. पति पिंटू कुमार पत्नी के साथ मारपीट करने लगा. यही नहीं साल 2018 में साली से दूसरी शादी कर ली. जिससे नाराज होकर मालो देवी ने थाने में पति के खिलाफ लिखित आवेदन दिया. जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया. वह दो महीने जेल रहकर घर वापस आया और पहली पत्नी पर मुक़दमा उठाने का दवाब बनाने लगा.

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम 

इससे आहत महिला ने बुधवार दोपहर बच्ची के साथ आत्मघाती कदम उठाया. आनन-फानन में दोनों को मॉडल अस्पताल बिहार शरीफ लाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. इसी दौरान विम्स पावापुरी में दोनों की मौत हो गई.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn