---Advertisement---

इंस्टाग्राम पर एक ‘लाइक’ की कीमत जिंदगी से बड़ी नहीं! रील बनाते समय BJP नेता के बेटे की मौत

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

इंस्टाग्राम पर एक ‘लाइक’ की कीमत जिंदगी से बड़ी नहीं! रील बनाते समय BJP नेता के बेटे की मौत

हुबली (कर्नाटक): सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम रील) के लिए वीडियो बनाते समय एक 15 वर्षीय बालक की मौत हो गयी. मृतक छात्र का नाम नमिष संगलाड है. वह स्थानीय भाजपा नेता वीरेश संगलाड का पुत्र था. पुलिस के मुताबिक, मैसूर में कक्षा 9 में पढ़ने वाले नमिष उगादी का त्योहार मनाने हुबली आया था. हुबली-धारवाड़ के पुलिस कमिश्नर एन. शशिकुमार ने घटनास्थल का दौरा किया. विद्यानगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

क्या है घटना

गुरुवार को नमिष और उनके दोस्तों ने सड़क दुर्घटना का नाटक करते हुए एक रील बनाने का फैसला किया था. इसके लिए वे शहर के बाहरी इलाके शेजावाडकर लेआउट गए. वहां खतरनाक स्टंट करते समय नमिष की बाइक उसके ही दोस्त की कार से टकरा गई और मौके पर ही मौत हो गई. माता-पिता को भी अंदाजा नहीं था कि ऐसा कुछ हो जाएगा.

कैसे हुआ हादसा

नमिष स्कूटर चला रहा था. उसकी ही उम्र का एक दूसरा लड़का एक महंगी कार चला रहा था. उनके कुछ दोस्त रील की शूटिंग कर रहे थे. तभी दोनों लड़कों ने अपने वाहनों से नियंत्रण खो दिया और वे आपस में टकरा गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि नमिष का शरीर हवा में 20 फीट दूर जा गिरा. नमिष को गंभीर चोटें आईं और उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 21 मार्च को दिन-रात होंगे बराबर, देशभर में दिखेगा खगोलीय संतुलन का अनोखा नजारा
21 मार्च को दिन-रात होंगे बराबर, देशभर में दिखेगा खगोलीय संतुलन का अनोखा नजारा

21 मार्च को दिन-रात होंगे बराबर, देशभर में दिखेगा खगोलीय संतुलन का अनोखा नजारा...

Share & Earn