---Advertisement---

International Women’s Day: नेहरू युवा केंद्र में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

International Women’s Day: नेहरू युवा केंद्र में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

उमरिया

International Women’s Day: नेहरू युवा केंद्र जिला उमरिया के द्वारा नेहरु युवा के केंद्र उमरिया कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को मेरा युवा भारत महिला मंडल ने एक थीम के माध्यम से सेलिब्रेट किया जिसमें बच्चीयों ने रंगोली बनाकर महिला दिवस को दर्शाया है एवं कार्यक्रम समापन के दौरान सभी बच्चियों को मेडल बनाकर सम्मानित किया गया ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मान सिंह जी डीजी प्रतिनिधि नेहरू युवा केंद्र उमरिया , अखिलेश त्रिपाठी जी रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति ,अनुराग तिवारी जी समाजसेवी, उपस्थित रहे।

 

International Women’s Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र उमरिया जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह ने सभी बालिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर साल 8 मार्च को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियां का जश्न मनाने का एक अवसर है यह दिन महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लैंगिक समानता हासिल करने के संघर्ष को याद करने का भी अवसर होता है ।

International Women’s Day: हिन्दू पुराणों में भी नारी को देवता के समान माना गया है कोई भी घर, परिवार, समाज या देश तभी सशक्त, प्रगतिशील और खुशहाल बन सकता है, जब उसमें रहने वाली महिलाएं हर स्तर पर सशक्त होंगी। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नरेश प्रजापति ने कहा कि दुनिया बदलने के लिए और निर्णायक स्थिति में आने के लिए महिलाओं को राजनीतिक रूप से जागरूक और सक्रिय होना होगा। उन्हें अपनी पसंद की सरकार चुननी होगी और खुद आगे आकर राजनीति में अपने लिए स्थान बनाना होगा। और यह एक सुखद संकेत है कि पिछले कुछ सालों में महिलाओं के मतदान प्रतिशत में खासा इजाफा हुआ है। लगभग सभी राज्यों में न सिर्फ महिलाओं के मतदान प्रतिशत में वृद्धि हुई है बल्कि कई जगह महिलाओं ने पुरुषों को भी पीछे छोड़ दिया है।

International Women’s Day: इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नरेश प्रजापति, आकाश बर्मन, राज सेन , मधु गुप्ता,संजना नापित, नेहा द्विवेदी अंजलि नापित, पुष्पा नापित, शिवानी कोरी, रिमझिम कोरी, वा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---

Leave a Comment