---Advertisement---

ज्ञानशिखा पर्वत करमाई में नरेंद्र मोदी विचार मंच का 23वां स्थापना दिवस मनाया गया

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

ज्ञानशिखा पर्वत करमाई में नरेंद्र मोदी विचार मंच का 23वां स्थापना दिवस मनाया गया

मझौली/सीधी। नरेंद्र मोदी विचार मंच के 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम करमाई स्थित ज्ञानशिखा पर्वत में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रभारी सीधी ममता सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने प्रधानमंत्री Narendra Modi की विचारधारा, राष्ट्र निर्माण के संकल्प तथा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने एवं जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार आवश्यक है।

इस अवसर पर किशोर कुमार महतो, जगदीश सिंह, खुशबू कुमारी, दुर्गा सिंह, उमा सिंह, रामाधार सिंह, मिस्टर बैगा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन, राष्ट्रहित एवं विकास कार्यों में सहभागिता बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी विचार मंच के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। आयोजन सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें डॉक्टर बनने का सपना टूटा: परीक्षा केंद्र के बाहर फूट-फूटकर रोए पिता और बेटी
डॉक्टर बनने का सपना टूटा: परीक्षा केंद्र के बाहर फूट-फूटकर रोए पिता और बेटी

डॉक्टर बनने का सपना टूटा: परीक्षा केंद्र के बाहर फूट-फूटकर रोए पिता और बेटी...

Share & Earn