---Advertisement---

जन चौपाल में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

जन चौपाल में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

सीधी। जिले के चोरगड़ी मंडल अंतर्गत कपुरी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने राजस्व, सड़क, पेयजल, आवास, पेंशन सहित विभिन्न जनसमस्याओं को सांसद के समक्ष रखा। जन चौपाल में मौजूद राजस्व विभाग के अधिकारियों, जनपद पंचायत रामपुर के सीईओ एवं कर्मचारियों ने भी लोगों की शिकायतें सुनीं और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

भारतीय जनता पार्टी चोरगड़ी मंडल के मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा ने बताया कि जन चौपाल का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान कर शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं चुरहट के पूर्व विधायक शरदेंदु तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, देवेंद्र त्रिपाठी, के.के. तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज मिश्रा तथा भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष जगदम्बा सोनी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जन चौपाल में क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव सांसद के समक्ष रखे। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने की बात कही। आयोजन में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें जन समस्याओं पर शिवसेना का कड़ा रुख : अधिकारी नहीं सुधरे तो सामना करने को रहे तैयार– विवेक पाण्डेय
जन समस्याओं पर शिवसेना का कड़ा रुख : अधिकारी नहीं सुधरे तो सामना करने को रहे तैयार– विवेक पाण्डेय

जन समस्याओं पर शिवसेना का कड़ा रुख : अधिकारी नहीं सुधरे तो सामना करने...

Share & Earn