---Advertisement---

जनकल्याण शिविर बना जनता की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

जनकल्याण शिविर बना जनता की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना शासन की प्राथमिकता: विश्वामित्र पाठक

सिहावल। विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत जनपद पंचायत सिहावल में शासन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर के अंतिम दिवस के कार्यक्रम में सहभागिता की गई। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि आमजन की प्रत्येक समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कहा गया कि जन कल्याण शिविर शासन की जनहितकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का एक सशक्त एवं प्रभावी माध्यम है, जिसके माध्यम से पात्र हितग्राहियों को सीधे लाभान्वित किया जा रहा है।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा गया कि प्रदेश सरकार जनता की सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। जन कल्याण शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों को विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे प्रशासन और जनता के बीच संवाद और विश्वास और अधिक मजबूत हो रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. राजेश मिश्रा (सांसद, सीधी), श्री राजेश शुक्ला (एसडीएम), श्रीमती दीप्ति बनवासी (डीआर एवं नोडल अधिकारी), श्री रोहित उपाध्याय (जनपद सीईओ), मंडल अध्यक्ष श्री विमलेश रावत, श्री सिद्धार्थ गौतम, श्री गजराज सिंह, श्री जय प्रकाश पाण्डेय (तहसीलदार), श्री दिनेश तिवारी, श्रीमती अनुसूइया बाजपेयी (सीडीपीओ), श्री कामता तिवारी (बीपीओ), श्रीमती मुन्नी वर्मा (सरपंच), श्री कपूर चंद साहू, श्री दल बहादुर सिंह, श्री घनश्याम गुप्ता, श्री संतोष पाठक, श्री फजल हामिद, श्री जितेंद्र सिंह, श्री गोपाल द्विवेदी, श्री पंचराज वर्मा, श्री संतोष शुक्ला, श्री अजय चतुर्वेदी सहित भाजपा कार्यकर्ता, हितग्राही बंधु, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें मूलभूत सुविधा से वंचित हैं दर्जनों आदिवासी परिवार,मामला ग्राम पंचायत नौढ़िया एवं परसिली के कुकरैला टोला का
मूलभूत सुविधा से वंचित हैं दर्जनों आदिवासी परिवार,मामला ग्राम पंचायत नौढ़िया एवं परसिली के कुकरैला टोला का

मूलभूत सुविधा से वंचित हैं दर्जनों आदिवासी परिवार मामला ग्राम पंचायत नौढ़िया एवं परसिली...

Share & Earn