---Advertisement---

कुसमी में 14 से 16 जून तक लगेगा जनकल्याण शिविर

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

कुसमी में 14, 15 और 16 जून को लगेगा जनकल्याण शिविर, योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ; एसडीएम शैलेश द्विवेदी ने ली तैयारियों की समीक्षा बैठक

कुसमी। शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से 14, 15 एवं 16 जून को जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कुसमी एसडीएम कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शिविर की तैयारियों और व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में एसडीएम कुसमी शैलेश द्विवेदी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जनकल्याण शिविर का मुख्य उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण करना है। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने और शिविर को सफल बनाने के निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार जनकल्याण शिविर का आयोजन प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक जनपद पंचायत कार्यालय कुसमी परिसर में किया जाएगा। शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय, कृषि, शिक्षा, विद्युत तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

शिविर के दौरान आम नागरिक अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे, जिनका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर लाभान्वित करने की भी व्यवस्था की जाएगी।

एसडीएम शैलेश द्विवेदी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करें तथा अपनी समस्याओं का समाधान कराएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और जनता को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

जनकल्याण शिविर को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, जिससे अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित किया जा सके और उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें संपत्ति लेने के बाद पिता को छोड़ा, SDM ने सुनाया फैसला,अब हर महीने देना होगा भरण-पोषण खर्च
संपत्ति लेने के बाद पिता को छोड़ा, SDM ने सुनाया फैसला,अब हर महीने देना होगा भरण-पोषण खर्च

संपत्ति लेने के बाद पिता को छोड़ा, SDM ने सुनाया फैसला,अब हर महीने देना...

Share & Earn