---Advertisement---

कार में आग लगने से बीमार पत्नी की जिंदा जलकर मौत, डॉक्टर पति व दो साथी बचे

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

कार में आग लगने से बीमार पत्नी की जिंदा जलकर मौत, डॉक्टर पति व दो साथी बचे

सागर। सागर जिले के सनोधा थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब चलती कार में अचानक आग लगने से उसमें सवार महिला की जलकर मौत हो गई। हादसा गढ़ाकोटा रोड पर चनाटोरिया के पास हुआ।कार में मौजूद महिला का डॉक्टर पति और दो अन्य साथी समय रहते बाहर निकल गए, लेकिन महिला अंदर ही फंस गई और आग की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सीने में दर्द के बाद अस्पताल ले जा रहे थे

जानकारी के अनुसार गढ़ाकोटा निवासी डॉक्टर नीलेश पटेल अपनी पत्नी सीमा पटेल और दो मेडिकल स्टाफ के साथ सागर की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सीमा को सीने में दर्द की शिकायत थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक कार में आग लग गई।

कुछ ही मिनटों में आग ने लिया विकराल रूप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टर और अन्य लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन सीमा कार के अंदर ही फंस गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे महिला को बचाने का मौका नहीं मिल सका।

परिवार को फोन पर मिली हादसे की सूचना

घटना की जानकारी सबसे पहले डॉक्टर नीलेश ने ही अपने साले लोकेश पटेल को दी। उन्होंने बताया कि पहले पत्नी की तबीयत खराब होने की सूचना दी गई थी, लेकिन कुछ देर बाद हादसे की खबर दी, जिसमें सीमा की मौत हो गई।

पुलिस कर रही जांच

मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी को आग लगने का कारण माना जा रहा है, हालांकि जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

15 साल पहले हुई थी शादी

सीमा और डॉक्टर नीलेश की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। दोनों गढ़ाकोटा में अपने तीन बच्चों के साथ रहते थे। इस हादसे से परिवार में शोक की लहर है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें जय भीम के नारों से गूंजा कुसमी,जगह जगह रैली का दिखा आयोजन
जय भीम के नारों से गूंजा कुसमी,जगह जगह रैली का दिखा आयोजन

जय भीम के नारों से गूंजा कुसमी,जगह जगह रैली का दिखा आयोजन अमित श्रीवास्तव ...

Share & Earn