---Advertisement---

कार सवार हथियारबंद बदमाशों का दिखा कहर, युवक के पैर में गोली, लूट की आशंका से सनसनी

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

रीवा में दिनदहाड़े गोलियों की गूंज, कार सवार हथियारबंद बदमाशों का दिखा कहर, युवक के पैर में गोली, लूट की आशंका से सनसनी

एमपी के रीवा जिले में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की वारदात ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र के लालगांव भटवा इलाके में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चार पहिया वाहन में सवार होकर आए पांच हथियारबंद बदमाशों ने राह चलते एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जहा हमले में युवक के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वही घायल युवक की पहचान विकास सिंह बघेल के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए विकास को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है। वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोलियों की आवाज से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई और आसपास के लोग सहम गए।

वही पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में तीन मुख्य आरोपियों शिवम सिंह, अंकित सिंह और पृथु सिंह पर गोली चलाने का आरोप सामने आया है, जबकि हर्ष सिंह और साहिल सिंह की भूमिका सहयोगी के रूप में बताई जा रही है।

वही घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

वही घायल विकास सिंह बघेल ने पुलिस को दिए बयान में दावा किया है कि बदमाशों ने पहले उससे ₹400 नकद छीन लिए और हाथ की उंगलियों में पहनी अंगूठी उतारने का प्रयास किया। जब वह जान बचाकर भागने लगा, तो आरोपियों ने पीछे से फायरिंग कर दी। इस बयान के बाद मामले में लूट और जानलेवा हमले दोनों की आशंका जताई जा रही है।

जहा पूरे घटनाक्रम पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कहा कि अस्पताल से सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया है। थाना प्रभारी को विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सोनार समाज महा अधिवेशन मिर्जापुर में सम्पन्न, चेतमणि सोनी बने मध्य प्रदेश के सह प्रभारी
सोनार समाज महा अधिवेशन मिर्जापुर में सम्पन्न, चेतमणि सोनी बने मध्य प्रदेश के सह प्रभारी

सोनार समाज महा अधिवेशन मिर्जापुर में सम्पन्न, चेतमणि सोनी बने मध्य प्रदेश के सह...

Share & Earn