News E 7 Live

Type and hit Enter to search

  • होम
  • नेशनल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • कारोबार
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • रोचक तथ्य
News E 7 Live
  • होम
  • नेशनल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • कारोबार
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • रोचक तथ्य
20240614 120349 News E 7 Live
नेशनल न्यूज

Katni news:कलेक्टर साहब 10 साल से कर रहे हैं यह हमें परेशान

Manoj Shukla
Manoj Shukla
June 14, 2024, 6:39 AM 2 Mins Read
1 Views
0 Comments

Katni news :जिला अस्पताल में पदस्थ महिला डाक्टर ने सिविल सर्जन के ऊपर 10 वर्षों से प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

Katni news: जिला अस्पताल में पदस्थ महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनीता सिंह ने 10 वर्षों से मानसिक प्रताड़ित करने का सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा के ऊपर आरोप लगाया है।

डॉक्टर सुनीता सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा की सिविल सर्जन डॉक्टर यशवंत वर्मा महिला डॉक्टर के साथ भेदभावपूर्ण बर्ताव कर रहे हैं, जिला अस्पताल पर 10 महिला डॉक्टर पदस्थ है लेकिन चार महिला डॉक्टर से ही काम लिया जा रहा है वाकी महिला डाक्टर को मेटरनिटी वार्ड में कार्य करने का अवसर नहीं दे रहे।

Katni news: चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनीता सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा की सिविल सर्जन डॉक्टर यशवंत वर्मा अपनी पत्नी जो जिला अस्पताल में पदस्थ है डॉक्टर सुनीता वर्मा को विशेष छूट सुविधाएं मुहैया कराते हैं अपनी पत्नी को ही कंसल्टेंसी ड्यूटी से मुक्त रखा जाता है।

चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनीता सिंह की शिकायत पर कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद के द्वारा दो सदस्य टीम बना दी गई है जिस पर अपर कलेक्टर और सीएमएचओ जांच कर रहे हैं।

जांच टीम प्रभारी अपर कलेक्टर साधना परस्ते ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है जांच की जा रही है जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसे पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

 महिला डाक्टर चिकित्सा अधिकारी की शिकायत के बाद नर्स एसोसिएशन ने भी कटनी कलेक्टर को पत्राचार कर लिखित शिकायत की है उनके द्वारा भी प्रताड़ित करना एवं समान भेदभाव नहीं रखना सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं फिलहाल देखना यह है कि सिविल सर्जन डॉक्टर यशवंत वर्मा से महिला चिकित्सा अधिकारी एवं नर्सिंग स्टाफ जो प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहा है उस पर सिविल सर्जन के ऊपर जिला प्रशासन सहित राज्य सरकार क्या कार्रवाई करता है यह आने वाला समय बताएगा।

इसे भी पढ़े :-The burning bus:चलते चलते ही लग गई बस में आग

यूट्यूब चैनल मे खबरों को पाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :- https://youtube.com/@e7live?si=_ra1dL4uV3BwVgYb

Tags:

Katni newsMp governmentMp newsमानसिक प्रताड़ना

Share Article

Manoj Shukla
Follow Me Written By

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

Other Articles

20240614 115115 News E 7 Live
Previous

The burning bus:चलते चलते ही लग गई बस में आग

20240614 152829 News E 7 Live
Next

 Aawas Yojana : आवास योजना में किया गया संशोधन अब ₹5 लाख मिलेंगे

Next
20240614 152829 News E 7 Live
June 14, 2024, 10:27 AM

 Aawas Yojana : आवास योजना में किया गया संशोधन अब ₹5 लाख मिलेंगे

Previous
June 14, 2024, 6:27 AM

The burning bus:चलते चलते ही लग गई बस में आग

20240614 115115 News E 7 Live

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All Right Reserved!