---Advertisement---

कच्चे मकान की दीवार ढही, मजदूर की दर्दनाक मौत

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

कच्चे मकान की दीवार ढही, मजदूर की दर्दनाक मौत

सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरोली के ग्राम परसौना कला में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अतरैला साकेत बस्ती निवासी हिंचलाल साकेत (59) पिता मैकू साकेत पिछले चार दिनों से ग्राम परसौना कला निवासी शिवनाथ केवट के यहां मजदूरी का कार्य कर रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे वे अन्य मजदूरों के साथ कच्चे मकान की खपरैल निकालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मकान की जर्जर कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से हिंचलाल साकेत गंभीर रूप से दब गए।

घटना के समय उनके साथ कार्य कर रहे मजदूर जमुना कोल ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मलबे में दबने से हिंचलाल साकेत की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत सरपंच चंद्र प्रकाश केवट मौके पर पहुंचे तथा तत्काल अमिलिया पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, मकान काफी पुराना और जर्जर स्थिति में था। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें भीषण गर्मी में पानी किनारे ‘कूल’ अंदाज़ में दिखी T-17 बाघिन
भीषण गर्मी में पानी किनारे ‘कूल’ अंदाज़ में दिखी T-17 बाघिन

भीषण गर्मी में पानी किनारे ‘कूल’ अंदाज़ में दिखी T-17 बाघिन, 3 घंटे तक...

Share & Earn