---Advertisement---

खाली सिलेंडर लेकर कलेक्टर बंगले पहुँची भीड़, एसडीएम राकेश शुक्ला भड़के और कहा “आप लोग यहां क्यों आए हैं, क्या यहां गैस मिलेगी?”

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

₹903 की रसोई गैस के लिए सड़कों पर उतरे लोग,खाली सिलेंडर लेकर कलेक्टर बंगले पहुँची भीड़, एसडीएम राकेश शुक्ला भड़के और कहा “आप लोग यहां क्यों आए हैं, क्या यहां गैस मिलेगी?”

एमपी के सीधी शहर में रसोई गैस की बढ़ती कीमत और कथित किल्लत को लेकर लोगों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। करीब ₹903 में मिलने वाले घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने से परेशान उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को खाली सिलेंडर लेकर कलेक्टर बंगले का घेराव कर दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से तुरंत गैस और अन्य ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

वही इस प्रदर्शन में शामिल ग्रामीण अंजनी गुप्ता ने बताया कि पिछले कई दिनों से गैस के लिए एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सिलेंडर नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि, “तीन से चार दिन से लगातार गैस एजेंसी का चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन गैस नहीं मिल रही। सिर्फ आश्वासन दिया जाता है। मजबूर होकर हम लोग कलेक्टर बंगले आए हैं। हमारे साथ करीब 70 से 80 लोग खाली सिलेंडर लेकर पहुंचे हैं।”

दरअसल, बीते लगभग एक सप्ताह से सीधी शहर में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कई पेट्रोल पंपों पर भी ईंधन को लेकर लोगों को परेशान होना पड़ा। इसी बीच गुरुवार को कलेक्टर और अपर कलेक्टर बीपी पांडे द्वारा एक एडवाइजरी जारी कर कहा गया था कि जिले में किसी भी प्रकार के पेट्रोलियम पदार्थ की कमी नहीं है और लोग सामान्य रूप से आकर ईंधन प्राप्त कर सकते हैं।

हालांकि अब प्रशासन के इस दावे के उलट शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग खाली गैस सिलेंडर लेकर कलेक्टर बंगले पहुंच गए और विरोध जताने लगे। प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और पत्रकारों के साथ बहस की स्थिति भी बन गई।

वही इस पूरे मामले में गोपद बनास के एसडीएम राकेश शुक्ला का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, है की “सीधी जिले में किसी भी प्रकार के ईंधन की कमी नहीं है। पता नहीं लोग यहां क्यों आए हैं। उन्हें गैस एजेंसी में जाना था, वहां उनका निराकरण होगा, यहां नहीं होगा। आप सब लोग यहां क्यों आए हैं, गैस एजेंसी में चलिए। यहां कुछ नहीं मिलेगा। आप लोग यहां पता नहीं क्यों आए हैं, क्या यहां गैस मिलेगी?”

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें छुहिया घाटी में भड़की भीषण आग, 10 हेक्टेयर जंगल चपेट में, 20 दिनों से डेरा डाले हाथियों को बचाने में जुटा वन विभाग
छुहिया घाटी में भड़की भीषण आग, 10 हेक्टेयर जंगल चपेट में, 20 दिनों से डेरा डाले हाथियों को बचाने में जुटा वन विभाग

छुहिया घाटी में भड़की भीषण आग, 10 हेक्टेयर जंगल चपेट में, 20 दिनों से...

Share & Earn