---Advertisement---

खेत में मेढ़ बना रहे किशोर पर गिरी आकाशीय बिजली, हालत गंभीर,जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

खेत में मेढ़ बना रहे किशोर पर गिरी आकाशीय बिजली, हालत गंभीर,जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कतरी काड़ी में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। खेत में काम कर रहे 17 वर्षीय किशोर पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और परिजन तत्काल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। घायल युवक की पहचान संतोष सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संतोष अपने खेत में मेढ़ बनाने का काम कर रहा था। इसी दौरान मौसम अचानक बदला और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ही देर बाद तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली सीधे युवक के ऊपर गिर गई। बिजली गिरते ही संतोष खेत में ही बेहोश होकर गिर पड़ा और उसका शरीर कांपने लगा।

घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शी श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि वह मौके पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि बिजली गिरने के बाद युवक की हालत बेहद गंभीर दिखाई दे रही थी। इसके बाद उन्होंने और युवक के पिता ने तत्काल मोटरसाइकिल के जरिए घायल संतोष को जिला अस्पताल सीधी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया।

जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर बृजेश पांडे ने बताया कि युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आया है। फिलहाल उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। डॉक्टर के मुताबिक युवक भय और सदमे के कारण कांपता हुआ दिखाई दे रहा है, हालांकि इलाज जारी है और जल्द स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद है।

घटना के बाद ग्रामीणों ने बारिश और खराब मौसम के दौरान खेतों में काम करने से बचने की अपील की है। मौसम विभाग भी लगातार लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह देता रहा है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें भरण-पोषण लेने पहुंची महिला को पीटकर गला घोंटा, फिर जंगल में जलाया शव
भरण-पोषण लेने पहुंची महिला को पीटकर गला घोंटा, फिर जंगल में जलाया शव

15 साल से अलग रह रही पत्नी की कर दी हत्या: भरण-पोषण लेने पहुंची...

Share & Earn