---Advertisement---

कक्षा पांचवी तथा आठवीं की परीक्षा 20 फरवरी से 

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

कक्षा पांचवी तथा आठवीं की परीक्षा 20 फरवरी से

मध्य प्रदेश शासन, राज्य शिक्षा केंद्र के आदेशानुसार कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन तथा जिला शिक्षा केंद्र के मार्गदर्शन में कक्षा पांचवी तथा आठवीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षा 20 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित होगी।

कुसमी विकासखण्ड में यह परीक्षा 45 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी तथा विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 219 स्कूलों के कक्षा पांचवी के 2125 तथा कक्षा आठवीं के 1691 बच्चे सम्मिलित होंगे।

पेपर के संधारण,वितरण एवं संकलन हेतु जनशिक्षा केंद्रों को इकाई बनाया गया है।जनशिक्षा केंद्र से प्रतिदिन केंद्राध्यक्ष अथवा सहायक केंद्राध्यक्ष द्वारा पेपर का उठाव किया जावेगा तथा प्रतिदिन परीक्षा समाप्ति उपरांत तुरंत कॉपियां संकलन केंद्र (जन शिक्षा केंद्रों) में जमा की जावेगी।

बीआरसीसी अंगिरा प्रसाद द्विवेदी द्वारा बताया गया कि ब्लाक स्तर पर सभी केंद्राध्यक्षों तथा सहायक केंद्राध्यक्षों की विशेष बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित की गई तथा सुव्यवस्थित परीक्षा संचालित एवं संपादित करने हेतु निर्देशित किया गया।

बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थिति हेतु प्रत्येक संस्था प्रमुखों द्वारा प्रवेश पत्र का वितरण किया जाकर बच्चों तथा अभिभावकों को परीक्षा की तिथियों से अवगत कराया गया।

परीक्षा की संपूर्ण व्यवस्था एवं निगरानी हेतु विकास खण्ड स्तर पर परीक्षा समिति गठित की गई है तथा विकासखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है ।श्री द्विवेदी द्वारा बताया गया कि परीक्षा के सफल क्रियान्वयन हेतु जनपद शिक्षा केंद्र स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

जिसमें रमेश तिवारी डाटा एंट्री ऑपरेटर मोबाइल नंबर 9685368822 तथा श्री सुदामा प्रसाद पटेल मोबाइल स्रोत सलाहकार मोबाइल नंबर 9424756344 को कंट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया गया है ।प्रतिदिन निरीक्षण हेतु जनशिक्षा केंद्र स्तर पर एक एक दल गठित किया गया है।

जो प्रतिदिन परीक्षा केंद्रों का शतत निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग करेंगे।वही सभी अभिभावक तथा शिक्षकों से बीआरसीसी द्वारा अपील की गई है कि शत प्रतिशत बच्चों को परीक्षा में उपस्थित करावें।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीएमएचओ ने पीएचसी बंजारी का किया औचक निरीक्षण
सीएमएचओ ने पीएचसी बंजारी का किया औचक निरीक्षण

संवाददाता-: अनिल शर्मा साफ-सफाई, प्रसव कक्ष की मरम्मत एवं मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण...

Share & Earn