---Advertisement---

कलेक्टर हटाने के निर्देश, सहकारी बैंक GM निलंबित, “मैदान छोड़ बल्लभ भवन में बैठे अधिकारी” पर फटकार

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सीधी में CM डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन,कलेक्टर हटाने के निर्देश, सहकारी बैंक GM निलंबित, “मैदान छोड़ बल्लभ भवन में बैठे अधिकारी” पर फटकार

सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अचानक दौरे ने प्रशासनिक व्यवस्था में हलचल मचा दी है। सर्किट हाउस पहुंचे मुख्यमंत्री ने जहां जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और पीड़ितों से मुलाकात की, वहीं अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़े फैसले भी लिए।

मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि कई अधिकारियों की शिकायतें लगातार उनके पास पहुंच रही थीं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, “जिन अधिकारियों की मैदानी शिकायतें हो रही हैं, वे मैदान में रहने के बजाय बल्लभ भवन में बैठे हैं।” उनके इस बयान को प्रशासन के लिए सीधी चेतावनी माना जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वे आकस्मिक दौरे पर आए हैं और विभिन्न लोगों से चर्चा के आधार पर जल्द परिणाम सामने आएंगे।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने सीधी कलेक्टर स्वरोचिस सोमवंशी को हटाने के निर्देश दिए, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। इसके अलावा जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक पी.एस. धनबाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इन कार्रवाइयों को मुख्यमंत्री के सख्त रुख और जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ने मंडल अध्यक्षों से लेकर स्थानीय नेताओं तक से चर्चा की। साथ ही 24 मार्च को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर भी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। यह आंदोलन जिला पंचायत सीईओ शैलेंद्र सिंह सोलंकी के खिलाफ प्रस्तावित था, जिसमें विभिन्न जनपद पंचायतों के जनप्रतिनिधि शामिल होने वाले थे। आंदोलन के नेतृत्वकर्ताओं—नारायण तिवारी, रजनी तिवारी और अंबुज पांडे से भी उन्होंने चर्चा की।

इसी दौरान डीजे प्लाजा प्रकरण से जुड़े पीड़ितों ने भी मुख्यमंत्री को आवेदन सौंपा। पीड़ित बादल चौरसिया ने आरोप लगाया कि उनका घर गिरा दिया गया और उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीधी को मिला नया कलेक्टर,जन-सुनवाई के लिए मशहूर IAS विकास मिश्रा को मिली कमान
सीधी को मिला नया कलेक्टर,जन-सुनवाई के लिए मशहूर IAS विकास मिश्रा को मिली कमान

सीधी को मिला नया कलेक्टर,जन-सुनवाई के लिए मशहूर IAS विकास मिश्रा को मिली कमान,...

Share & Earn