---Advertisement---

कंपनी में कार्य करने के दौरान श्रमिक की गिरने से हुई दर्दनाक मौत के बाद मजदूरों में दिखा आक्रोश

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

जितनी बड़ी कंपनी,क्या उतनी ही बड़ी लापरवाही?

कंपनी में कार्य करने के दौरान श्रमिक की गिरने से हुई दर्दनाक मौत के बाद मजदूरों में दिखा आक्रोश

मध्य प्रदेश – सिंगरौली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अडानी पावर प्लांट में हुए एक हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बताया जा रहा है कि कल देर शाम प्लांट में मैकेनिकल कार्य के दौरान एक मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब काम के दौरान सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा था।
घटना के बाद प्लांट परिसर में काम कर रहे मजदूरों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आरोप तो यहां तक लगाए जा रहे हैं कि हादसे के बाद कुछ समय तक मजदूर के शव को छुपाने की भी कोशिश की गई, जिससे माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन गुस्साए मजदूरों की भीड़ के सामने हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को भी कुछ समय के लिए पीछे हटना पड़ा। मजदूरों का आरोप है कि प्लांट में सुरक्षा नियमों की लगातार अनदेखी की जा रही है और इसी वजह से ऐसे हादसे बार-बार सामने आ रहे हैं।

फिलहाल मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, जहां अधिकारी और कर्मचारी भी अपनी सुरक्षा को देखते हुए इधर-उधर भागते नजर आए।

अब बड़ा सवाल यही है कि इतनी बड़ी कंपनी में आखिर सुरक्षा व्यवस्था इतनी कमजोर क्यों है?

और क्या इस हादसे के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी?
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और मजदूरों से बातचीत कर हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें ₹50 हजार की रिश्वत मांगने वाला पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार,₹5 हजार लेते ही लोकायुक्त की कार्रवाई से सीधी में मचा हड़कंप
₹50 हजार की रिश्वत मांगने वाला पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार,₹5 हजार लेते ही लोकायुक्त की कार्रवाई से सीधी में मचा हड़कंप

₹50 हजार की रिश्वत मांगने वाला पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार,₹5 हजार लेते ही लोकायुक्त...

Share & Earn