---Advertisement---

कोतमा मुख्य मार्ग पर भीषण हादसा,Shriram Life Insurance के दो अधिकारियों की दर्दनाक मौत

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

कोतमा मुख्य मार्ग पर भीषण हादसा,Shriram Life Insurance के दो अधिकारियों की दर्दनाक मौत

अनूपपुर/कोतमा। जिले के कोतमा मुख्य मार्ग पर रीवा हाउस के समीप 25 मार्च की देर रात एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में Shriram Life Insurance (शहडोल शाखा) के दो कर्मठ कर्मचारियों की मौके पर ही दुखद मृत्यु हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक अभिषेक पाण्डेय (एरिया मैनेजर, निवासी झाला, जिला सीधी) और उनके साथी ब्रजराज तिवारी (निवासी शिवराजपुर, जिला सतना) कंपनी के आधिकारिक कार्य से कोतमा से शहडोल लौट रहे थे। रात्रि लगभग 11 बजे रीवा हाउस के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

मुआवजे और कानूनी सहायता की मांग

चूंकि दोनों कर्मचारी ‘ऑन ड्यूटी’ थे, इसलिए उनके परिजनों को ‘वर्कमेन कॉम्पेन्सेशन एक्ट’ और कंपनी की ‘ग्रुप पर्सनल एक्सीडेंट’ (GPA) पॉलिसी के तहत उचित मुआवजे का अधिकार है। परिजनों एवं शुभचिंतकों ने कंपनी प्रबंधन से शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा पुलिस प्रशासन से अज्ञात वाहन की शीघ्र पहचान कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

इस दर्दनाक घटना से सीधी और सतना जिले के साथ-साथ शहडोल अंचल में भी गहरा शोक व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से उक्त मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण की मांग की है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें जज ने थानाप्रभारी से पूछा, 'बिना जांच और कोर्ट की अनुमति के ED-CBI भी दर्ज नहीं करा सकती FIR, तो आपने कैसे दर्ज की'
जज ने थानाप्रभारी से पूछा, 'बिना जांच और कोर्ट की अनुमति के ED-CBI भी दर्ज नहीं करा सकती FIR, तो आपने कैसे दर्ज की'

जज ने थानाप्रभारी से पूछा, 'बिना जांच और कोर्ट की अनुमति के ED-CBI भी...

Share & Earn