---Advertisement---

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.100 किलो अवैध गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक महिला को 1.100 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 29 जून 2026 को थाना कोतवाली पुलिस की टीम वारंटी तलाश एवं अपराधियों की पतासाजी हेतु क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान अमहा तिराहा पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मड़रिया तिराहा स्थित एक किराना दुकान में एक महिला अवैध रूप से गांजा बिक्री हेतु रखे हुए है।

सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए पुलिस टीम स्वतंत्र साक्षियों के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस को देखकर महिला भागने का प्रयास करने लगी, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम *श्यामकली साकेत उर्फ चरकी*, पति बैजनाथ साकेत, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम पड़रा, थाना जमोड़ी बताया।

एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी की कार्यवाही की गई। तलाशी के दौरान दुकान के काउंटर से काली एवं सफेद पन्नियों में रखा *1.100 किलोग्राम अवैध गांजा*, जिसकी अनुमानित कीमत *₹11,000* है, बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।

आरोपिया के विरुद्ध थाना कोतवाली में *धारा 8/20(b) एनडीपीएस एक्ट* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। मामले की विवेचना जारी है।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम

उनि. विवेक द्विवेदी थाना प्रभारी कोतवाली, प्रआर. 387 रणबहादुर सिंह, प्रआर. 363 संजय मौर्य, आर. 568 शिवेन्द्र मिश्रा

सीधी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीएमएचओ ने पीएचसी बंजारी का किया औचक निरीक्षण
सीएमएचओ ने पीएचसी बंजारी का किया औचक निरीक्षण

संवाददाता-: अनिल शर्मा साफ-सफाई, प्रसव कक्ष की मरम्मत एवं मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण...

Share & Earn