---Advertisement---

कृषि विभाग ने आयोजित किया बीज वितरण कार्यक्रम,क्षेत्रीय विधायक रहे मुख्य अतिथि

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

कृषि विभाग ने आयोजित किया बीज वितरण कार्यक्रम

क्षेत्रीय विधायक रहे मुख्य अतिथि

संजय सिंह मझौली

उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग विकासखंड मझौली के तत्वावधान में एवं वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार वर्मा के संयोजन में जनपद पंचायत मझौली के कृषि विभाग कार्यालय के सामने किसान कल्याण 2026 के तहत बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति कृषि स्थाई समिति जिला पंचायत सीधी हीराबाई सिंह व जिला पंचायत सदस्य द्वय कृष्ण लाल पयासी एवं सुमन मनोज कोल मंचासीन रहे।

कार्यक्रम में जहां अतिथियों द्वारा भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया वहीं विभाग के द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण से स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को लेकर कहा कि समय पर किसानों को बीच उपलब्ध हो जिसके लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सतत प्रयासरत हैं और उनके मंशानुरूप कृषि विभाग को निर्देश जारी किया गया है जिसके तहत इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर टोकन के रूप में बीज वितरित किया जाता है जबकि कृषि विभाग की योजना एवं वर्तमान समय में प्राकृतिक एवं जैविक खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित करना कार्यक्रम का उद्देश्य है। वहीं अपने संबोधन में हीराबाई सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की अभिनव पहल है ताकि देश का किसान सशक्त हो एवं समृद्ध हो जिसके लिए उन्नत तकनीक एवं जैविक खेती भी जरूरी है।

कार्यक्रम के उद्देश्य को लेकर विभाग के कृषि विकास अधिकारी अनुराग शुक्ला ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को जागरूक करना है जिन्हें कृषि यंत्र अनुदान में खरीदना है वह अभियांत्रिकी पोर्टल पर पंजीयन कराएं।वहीं मिट्टी परीक्षण, सूक्ष्म कृषि सिंचाई योजना एवं प्राकृतिक खेती की ओर कदम बढ़ाने के लिए भी बताया।किसानों की आय में बढ़त एवं लागत घटाने के लिए जागरूकता लाना जिसमें किसानों को प्रेरित किया जाता है। जबकि प्रधानमंत्री सम्मान निधि,मुख्यमंत्री सम्मान निधि, फार्मर आईडी की उपयोगिता, फसल बीमा, संतुलित उर्वरक डालना, एमपी किसान पोर्टल के संबंध में विस्तार से बताया गया।

मुख्य अतिथि ने वितरित किया बीज थैली

कार्यक्रम में औपचारिक रूप से मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक के हाथों 10 किसानों को बीजों की थैली का वितरण कराया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शांति गुप्ता सभापति कृषि स्थाई समिति जनपद पंचायत मझौली,उमा सिंह जनपद सदस्य,लवकेश सिंह,प्रवीण तिवारी,शिवाकांत तिवारी, अजय सिंह,अतुल सिंह,ज्योति विश्वकर्मा परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास,शैलेंद्र सिंह विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं काफी संख्या में किसान मौजूद रहे जबकि कृषि विभाग से पुष्पेंद्र कुमार वर्मा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं कृषि विकास अधिकारियों में राकेश बहादुर सिंह,अनुराग शुक्ला, स्वाती सिंह,गौतम पाटीदार, अनिल चौहान, किशोर राउत, सुनीता रावत एवं लिपिक शिव प्रताप सिंह अपने-अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करते देखे गए। कार्यक्रम के अंत में सामाजिक कार्यकर्ता रमाशंकर गुप्ता के द्वारा आभार प्रकट किया गया वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन चंद्रकांत सिंह प्रबंधक मध्य प्रदेश आजीविका मिशन जनपद पंचायत मझौली के द्वारा किया गया।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें क्या सीधी जिले के थाना प्रभारी सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं करते?
क्या सीधी जिले के थाना प्रभारी सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं करते?

क्या सीधी जिले के थाना प्रभारी सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं करते?...

Share & Earn