---Advertisement---

कुसमी मॉडल स्कूल में ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान: साइबर अपराधों से बचाव के लिए विद्यार्थियों और नागरिकों को किया गया जागरूक

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

कुसमी मॉडल स्कूल में ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान: साइबर अपराधों से बचाव के लिए विद्यार्थियों और नागरिकों को किया गया जागरूक

कुसमी, 01 जुलाई 2026।

सीधी जिले के शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी में बुधवार को ‘उजियार’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान कुसमी थाना प्रभारी अरूणा द्विवेदी ने साइबर ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन बैंकिंग सुरक्षा तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के संबंध में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी या पासवर्ड साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना दें।

मुख्य अतिथि विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने भी संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक नागरिक, विशेषकर विद्यार्थियों और युवाओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे स्वयं सतर्क रहें और अपने परिवार तथा समाज को भी साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक करें।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीराबाई सिंह, जनपद सदस्य जमुनी देवी, एसडीएम कुसमी शैलेश द्विवेदी, जनपद पंचायत सीईओ ज्ञानेंद्र मिश्रा, मॉडल स्कूल के प्राचार्य रामकुमार सिंह, स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य साइबर अपराधों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित डिजिटल भारत के निर्माण में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीएमएचओ ने पीएचसी बंजारी का किया औचक निरीक्षण
सीएमएचओ ने पीएचसी बंजारी का किया औचक निरीक्षण

संवाददाता-: अनिल शर्मा साफ-सफाई, प्रसव कक्ष की मरम्मत एवं मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण...

Share & Earn