---Advertisement---

कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ,बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक दो बूंद

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ,बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक दो बूंद

कुसमी, 28 जून 2026। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य हीरा बाई सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक दो बूंद दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की तथा अभिभावकों से अपने 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने की अपील की।

कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुप्रिया सिंह ने बताया कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक पात्र बच्चे को पोलियो की दवा पिलाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर भी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।

इस अवसर पर नर्सिंग ऑफिसर शारदा तिवारी, अंजू मौर्या, सी.एल. साकेत (BEE), देवेंद्र सिंह (BCM), सुभाष सोनी (MTS), सरोज पटेल (NRC) एवं चंद्रावती सिंह (FD) सहित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं और पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें बारिश का आलम,उमस भरी गर्मी से बढ़ रही हैं बीमारियां 
बारिश का आलम,उमस भरी गर्मी से बढ़ रही हैं बीमारियां 

बारिश का आलम,उमस भरी गर्मी से बढ़ रही हैं बीमारियां  वायरल फीवर एवं पेट...

Share & Earn