---Advertisement---

क्या आप जानते हैं,मध्य प्रदेश में विधायकों को प्रतिमाह कितना वेतन और सुविधाएँ मिलती हैं?

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

क्या आप जानते हैं,मध्य प्रदेश में विधायकों को प्रतिमाह कितना वेतन और सुविधाएँ मिलती हैं?

भोपाल। क्या आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश में चुने गए विधायकों को हर महीने कितना वेतन और किस-किस प्रकार की सुविधाएँ मिलती हैं? आम लोगों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि जनप्रतिनिधियों को वेतन के अलावा और कौन-कौन से भत्ते दिए जाते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के विधायकों को वेतन और विभिन्न भत्तों को मिलाकर लगभग 1.10 लाख रुपये प्रतिमाह तक की राशि प्राप्त होती है। इसमें मूल वेतन के साथ क्षेत्रीय भत्ता, मोबाइल खर्च, चिकित्सा भत्ता और सहायक भत्ता जैसी कई सुविधाएँ शामिल होती हैं।

मिली जानकारी के अनुसार विधायकों को लगभग 30 हजार रुपये मूल वेतन दिया जाता है। इसके अलावा क्षेत्र भत्ता लगभग 30 से 35 हजार रुपये, मोबाइल व टेलीफोन खर्च लगभग 10 हजार रुपये, चिकित्सा भत्ता करीब 10 हजार रुपये, तथा अर्दली या सहायक भत्ता लगभग 10 हजार रुपये दिया जाता है। इसके साथ-साथ स्टेशनरी और अन्य कार्यालय खर्च के लिए भी अलग से राशि उपलब्ध कराई जाती है।

अब इसके अलावा विधानसभा सत्र के दौरान भाग लेने पर विधायकों को लगभग 1500 से 2500 रुपये प्रतिदिन का सत्र भत्ता भी मिलता है। यात्रा के लिए पेट्रोल-डीजल या अन्य यात्रा सुविधाएँ तथा राजधानी में सरकारी आवास जैसी सुविधाएँ भी नियमों के अनुसार उपलब्ध कराई जाती हैं।

वही विधायकों को अपने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए विधायक निधि भी दी जाती है, जिसके माध्यम से क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य कराए जाते हैं।

नोट: यह जानकारी विभिन्न सूत्रों से प्राप्त विवरण के आधार पर दी गई है। आधिकारिक और अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित विधानसभा या सरकारी वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण अवश्य देखें। इसकी पुस्टि आधिकारिक रूप से हम नहीं करते हैं।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 3 बेटियों संग सड़क पर रहने को मजबूर दंपत्ति, सुनील सिंह पर गुंडागर्दी के आरोप
3 बेटियों संग सड़क पर रहने को मजबूर दंपत्ति, सुनील सिंह पर गुंडागर्दी के आरोप

कब्जा दिलाने के बाद बुलडोजर से उजड़ा आशियाना, 3 बेटियों संग सड़क पर रहने...

Share & Earn