लहंगे को लेकर हर महिला की पसंद और नापसंद अलग-अलग होती है। मगर बात जब ट्रेंड की आती है, तो लगभग हर महिला उसे फॉलो करने की कोशिश करती है, खासतौर पर युवा लड़कियों में फैशन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का क्रेज अधिक होता है।आजकल लहंगे में ढेरों पैटर्न और डिजाइंस आपको बाजार में मिल जाएंगी, मगर ऑरेंज कलर के लहंगे आजकल हॉट ट्रेंड बने हुए हैं। बाजार में आपको इस रंग में ढेरों डिजाइनर लहंगे मिल जाएंगे, लेकिन इन्हें स्टाइल कैसे करना है चलिए हम आपको बताते हैं।
अगर आप क्रॉप टॉप के साथ लहंगा कैरी कर रही हैं, तो आपको बहुत अधिक एक्सेसरीज की जरूरत नहीं है। आप केवल एक अच्छा सा नेकलेस पहन कर भी अच्छा लुक पा सकती हैं।