फैशन

दीपावली महापर्व पर बनाएं आकर्षक रंगोली

आकर्षक तरीके से सजाएं अपने घर का आंगन

Subhash Kumar. Guru Bhai 

हिंदुओं के परम पवित्र त्यौहार दीपावली महापर्व पर हर हिंदू के घर के द्वार और आंगन में सुंदर-सुंदर रंग बिरंगी रंगोलिया बनाई जाती है। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बेहतरीन, सुंदर और आकर्षक सी दिखने वाली रंग बिरंगी रंगोली।

साभार गूगल

हम जो रंगोली आपको दिखाने जा रहे हैं, इसे आप बाजार में मिलने वाले रंगोली कलर से बड़ी ही आसानी के साथ रंग बिरंगी आकर्षक रंगोली बना सकते हैं। रंगोली बनाने के लिए रंगोली बनाने वाले रंग भी बाजार में बड़ी आसानी से सस्ती कीमत पर उपलब्ध हो जाते हैं। लेकिन यदि आप बिना रंगोली वाले रंग के ही रंगोली बनाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको अपने रसोई घर से कुछ वस्तुएं प्रयोग में लानी होगी। साथ ही पूजा घर की भी सामग्री को लेना होगा। जैसे सफेद रंग के लिए आटा अथवा चावल, पीले रंग के लिए हल्दी एवं लाल रंग के लिए पूजा घर में रखा हुआ सिंदूर। इसके साथ ही अन्य रंग बनाने के लिए लाल और पीले रंग को मिलाया जा सकता है, जिससे कि हर रंग बनकर तैयार हो जाएगा।

साभार गूगल

हालांकि आपको यह सब कड़ी मशक्कत करने की आवश्यकता नहीं है, आप बाजार से रंगोली के रंग खरीद सकते हैं जो कि आपको बहुत ही आसानी के साथ उपलब्ध हो जाते हैं। चित्र में दिखाए गए रंगोली के डिजाइन को आप उन्हें रंगो की सहायता से बहुत ही आकर्षक तरीके से अपने घर के द्वार और आंगन में बना सकते हैं, जिससे कि आपके घर में चार चांद लग जाएंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

Back to top button
E7Live TV

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker