लोककला महोत्सव में झूमे पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, फाग की धुन पर थिरका चितवरिया
राजबहोर केवट सिंहावल
सिहावल/सीधी।
जनपद पंचायत सिहावल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चितवरिया में विंध्य के सपूत एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री स्व. इंद्रजीत कुमार जी की जयंती के अवसर पर भव्य लोककला महोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में फाग प्रतियोगिता एवं काव्य सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से माहौल को उत्सवमय बना दिया।
लोककला कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल और भी रंगीन हो गया जब मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल भी फाग गीतों की मधुर धुन पर झूमते और कलाकारों के साथ थिरकते नजर आए।
उनके इस अंदाज को देख कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया और पूरा पंडाल उत्साह से गूंज उठा।
कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने पारंपरिक फाग गीतों के माध्यम से लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की, वहीं काव्य सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
सभी ने स्व. इंद्रजीत कुमार जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जनसेवा और समाजहित में किए गए कार्यों को याद किया तथा उनके व्यक्तित्व को प्रेरणास्रोत बताया।

