---Advertisement---

लॉटरी से करोड़पति बने किसान को जुताई में मिला ‘इतिहास का खजाना’

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Updated on:

---Advertisement---

छप्पर फाड़ किस्मत,लॉटरी से करोड़पति बने किसान को जुताई में मिला ‘इतिहास का खजाना’

एक कहावत हैं की जब किस्मत मेहरबान होती है तो जिंदगी की दिशा ही बदल जाती है। कुछ ऐसा ही अद्भुत वाकया सामने आया है केरल से, जहाँ एक साधारण किसान की कहानी आज हर किसी को हैरान कर रही है। यह कहानी है किसान बी. रत्नकरण पिल्लई की, जिनकी तकदीर ने मानो एक साथ कई चमत्कार कर दिए।

वही जानकारी के अनुसार, रत्नकरण पिल्लई पहले एक सामान्य किसान की तरह रोज़मर्रा की मेहनत में लगे रहते थे। उनकी जिंदगी संघर्ष, उम्मीद और परिश्रम के इर्द-गिर्द घूमती थी। लेकिन एक दिन उनकी किस्मत ने अप्रत्याशित मोड़ लिया, जब उन्होंने लॉटरी में करोड़ों रुपये का इनाम जीत लिया। इस बड़ी जीत ने उनकी आर्थिक स्थिति को पूरी तरह बदल दिया।

वही लॉटरी से मिली हुई रकम को पिल्लई ने समझदारी से निवेश करने का निर्णय लिया। उन्होंने जमीन खरीदी और खेती को ही अपना भविष्य बनाया। सब कुछ सामान्य रूप से चल रहा था, तभी एक दिन खेत की जुताई के दौरान ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने न केवल किसान बल्कि आसपास मौजूद लोगों को भी स्तब्ध कर दिया।

जहा मिट्टी पलटते समय जमीन के भीतर एक पुराना घड़ा दिखाई दिया। पहले तो इसे सामान्य वस्तु समझा गया, लेकिन जब उसे सावधानी से बाहर निकालकर खोला गया, तो हर कोई दंग रह गया। घड़े के अंदर लगभग 100 वर्ष पुराने बताए जा रहे 2,595 तांबे के सिक्के भरे हुए थे।

वही विशेषज्ञों के अनुसार, इस प्रकार की खोज केवल आर्थिक मूल्य तक सीमित नहीं होती, बल्कि ऐतिहासिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे सिक्के बीते समय की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों के बारे में अहम संकेत देते हैं।

साथ ही रत्नकरण पिल्लई के लिए यह घटना किसी सपने से कम नहीं है। पहले लॉटरी में बड़ी जीत और अब खेत से इतिहास से जुड़ा खजाना यह संयोग हर किसी को चौंका रहा है। यह कहानी एक बार फिर यह संदेश देती है कि मेहनत और धैर्य के साथ-साथ किस्मत का खेल भी कभी-कभी जिंदगी को अविश्वसनीय बना देता है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn