---Advertisement---

“बजट 2026 में मध्यप्रदेश के हाथ खाली, रोजगार-शिक्षा पर सरकार मौन”, rewa में बोले जीतू पटवारी

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

“बजट 2026 में मध्यप्रदेश के हाथ खाली, रोजगार-शिक्षा पर सरकार मौन”, rewa में बोले जीतू पटवारी

rewa पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार के बजट 2026 को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह बजट मध्यप्रदेश के लिए पूरी तरह निराशाजनक है, क्योंकि इसमें राज्य के हिस्से कुछ भी ठोस नहीं आया। पटवारी ने आरोप लगाया कि बीते 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शहरी विकास को लेकर जो बड़े-बड़े वादे किए थे, आज जमीनी हकीकत उनसे कहीं ज्यादा खराब हो चुकी है।

जीतू पटवारी ने कहा कि रोजगार देश का सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है, लेकिन बजट 2026 में युवाओं के लिए कोई ठोस रोडमैप नजर नहीं आता। उन्होंने याद दिलाया कि दो करोड़ नौकरियों का वादा किया गया था, लेकिन आज वह वादा केवल एक नारा बनकर रह गया है। पढ़े-लिखे युवा दर-दर भटक रहे हैं और सरकार के पास उन्हें देने के लिए कोई स्पष्ट जवाब नहीं है।

शिक्षा के सवाल पर भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में शिक्षा आज आंदोलन का रूप ले चुकी है। विश्वविद्यालयों में नए कानून लाए गए, पारदर्शिता और सुधारों की बातें हुईं, पेपर लीक रोकने के बड़े दावे किए गए, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। परीक्षाओं में धांधली और अनियमितताओं ने छात्रों का भविष्य अंधकार में डाल दिया है, जबकि बजट में इन समस्याओं से निपटने के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया।

जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार की राजनीति समाज को जोड़ने की बजाय बांटने की है। उन्होंने कहा कि लगातार हिंदू-मुस्लिम, जाति-पात और नफरत की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे छात्रों और समाज में वैमनस्य फैल रहा है। यह सोच देश की एकता और भविष्य दोनों के लिए खतरनाक है।

rewa मे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बजट 2026 में न तो किसानों के लिए मजबूत प्रावधान हैं, न शिक्षा के लिए और न ही रोजगार सृजन के लिए। उन्होंने सवाल उठाया कि लोगों के हाथ में पैसा कैसे आएगा, युवाओं को नौकरी कैसे मिलेगी और छोटे-मझोले उद्योगों को कैसे बढ़ावा दिया जाएगा—इन बुनियादी सवालों पर सरकार पूरी तरह मौन है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn