---Advertisement---

मध्यप्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी,अवकाश के दिन 26 IPS अधिकारियों के तबादले, कई विभागों को मिले नए कर्णधार

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Updated on:

---Advertisement---

मध्यप्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी,अवकाश के दिन 26 IpS अधिकारियों के तबादले, कई विभागों को मिले नए कर्णधार

भोपाल। मध्यप्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में सरकार ने बड़ा और निर्णायक कदम उठाते हुए एक साथ 26 IpS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। यह तबादला सूची रविवार को अवकाश के दिन जारी की गई, जिसने सरकारी गलियारों में हलचल और चर्चाओं को और तेज कर दिया है। आदेश मुख्य सचिव अनुराग जैन के हस्ताक्षर से जारी किए गए, जिससे यह स्पष्ट है कि यह फेरबदल पूरी तरह रणनीतिक और उच्च स्तर पर लिया गया निर्णय है।

IMG 20260129 WA0184 News E 7 Live

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशों में कई वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारियों को नई व महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ प्रमुख विभागों में नई ऊर्जा और गति लाना माना जा रहा है। इस फेरबदल में शिवशेखर शुक्ल, उमाकांत उमवार, शोभित जैन और जान किंग्सले जैसे अधिकारियों को अहम विभागों का दायित्व सौंपा गया है, जिससे नीति निर्माण और क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है।

तबादला सूची में सबसे अधिक चर्चा IpS दिलीप यादव की नई पदस्थापना को लेकर है। उन्हें मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि वे हाल ही में इंदौर नगर निगम आयुक्त के पद से हटाए गए थे। अब भोपाल में उन्हें पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने की जिम्मा सौंपा गया है, जिसे सरकार के पर्यटन फोकस से जोड़कर देखा जा रहा है।

IMG 20260129 WA0183 News E 7 Live

वहीं 2010 बैच के आईएएस अधिकारी तरुण राठी को आदिवासी विकास विभाग का आयुक्त बनाया गया है। यह विभाग राज्य की सामाजिक संरचना में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है और यहां उनकी भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। इसके अलावा 2008 बैच के अधिकारी विशेष गड़पाले को ऊर्जा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी और पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है, जिससे ऊर्जा क्षेत्र में नीतिगत समन्वय और बेहतर प्रबंधन की उम्मीद जताई जा रही है।

कुल मिलाकर यह प्रशासनिक फेरबदल आने वाले समय में प्रदेश की कार्यप्रणाली और विकास योजनाओं पर गहरा असर डाल सकता है। अवकाश के दिन जारी हुई इस सूची ने यह संकेत दे दिया है कि सरकार अब प्रशासनिक मोर्चे पर तेज फैसले लेने के मूड में है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें Sidhi news:कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹1 लाख की सनसनीखेज लूट का महज 48 घंटों में खुलासा; शातिर गिरोह के सदस्य पुलिस अभिरक्षा में
Sidhi news:कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹1 लाख की सनसनीखेज लूट का महज 48 घंटों में खुलासा; शातिर गिरोह के सदस्य पुलिस अभिरक्षा में

Sidhi news:सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव...

Share & Earn