---Advertisement---

जातिसूचक और अश्लील रील पर बड़ी कार्रवाई: यूट्यूबर मनीष पटेल के खिलाफ FIR दर्ज

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

जातिसूचक और अश्लील रील पर बड़ी कार्रवाई: यूट्यूबर मनीष पटेल के खिलाफ FIR दर्ज, अधिवक्ताओं की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस”

सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक और अश्लील शब्दों का प्रयोग कर रील बनाने वाले यूट्यूबर मनीष पटेल के खिलाफ आखिरकार पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए मामला दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अधिवक्ताओं और समाज के प्रतिनिधियों की शिकायत पर आरोपी यूट्यूबर के विरुद्ध FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, यूट्यूबर मनीष पटेल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक रील पोस्ट की थी, जिसमें “ब्राह्मण की लड़की पटाने के बाद” जैसे आपत्तिजनक और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया था। यह रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, जिसके बाद ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश फैल गया। समाज के लोगों का कहना था कि इस तरह की सामग्री न केवल अश्लील है, बल्कि एक विशेष वर्ग की सामाजिक मर्यादा और सम्मान पर सीधा हमला है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिवक्ता बड़ी संख्या में सिविल लाइन थाने पहुंचे और यूट्यूबर के खिलाफ लिखित शिकायत FIR दर्ज कराई। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि आरोपी जानबूझकर समाज को अपमानित करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से इस तरह की रीलें बना रहा है। उन्होंने मांग की कि आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता की सख्त धाराओं में कार्रवाई की जाए।

अधिवक्ताओं और समाज के दबाव के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और यूट्यूबर मनीष पटेल के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पोस्ट की तकनीकी जांच कराई जा रही है और यह देखा जा रहा है कि आरोपी द्वारा पूर्व में भी इस तरह की आपत्तिजनक सामग्री तो पोस्ट नहीं की गई है।

ब्राह्मण समाज के लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि यह कदम समाज में गलत संदेश फैलाने वालों के लिए एक चेतावनी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन किसी भी समाज, जाति या वर्ग का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और जांच के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने भी सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि वे जिम्मेदारी के साथ अपनी बात रखें और समाज में नफरत फैलाने वाली सामग्री से

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें “हर बूंद की कीमत समझो” कर्म प्रथम चैरिटेबल का जल संरक्षण अभियान बना जनआंदोलन 
“हर बूंद की कीमत समझो” कर्म प्रथम चैरिटेबल का जल संरक्षण अभियान बना जनआंदोलन 

“हर बूंद की कीमत समझो” कर्म प्रथम चैरिटेबल का जल संरक्षण अभियान बना जनआंदोलन...

Share & Earn