माफियाओं ने सीधी से आ रही शराब को पकड़कर कुसमी पुलिस को सौपा,कुसमी पुलिश पर उठ रहे सवाल
सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत टमसार में बीते शुक्रवार शराब पकड़ने का मामला काफी तेजी से चर्चा का बिषय वना हुआ है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात्रि टमसार के एक ढाबा संचालक के द्वारा सीधी से टमसार अपने घर विशेष वाहन से शराब खरीददारी कर लाया जा रहा था,उक्त मामले की जैसे ही जानकारी कुसमी क्षेत्र के शराब माफियाओं को पड़ी उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से रात्रि में ही घेराबंदी कर शराब पकड़ ली और कुसमी पुलिस को सूचना दे दी और माफियाओं की सूचना पर कुसमी पुलिस सक्रियता दिखाते हुये घटना स्थल पर पहुंचकर शराब अपने कब्जे पर लेकर विशेष वाहन को छोडते हुये टमसार ढाबा संचालक आरोपी को लेकर कुसमी थाने आ गई। और थाना इंचार्ज ने कार्यवाही कर दी है।लेकिन विशेष वाहन जो वाडी झिरिया से बुलाकर शराब तस्करी में उपयोग किया गया उस वाहन को सक्रियता से जप्त न करने पर कहीं न कहीं लोग पुलिस पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।
वही इस मामले पर ग्रामीणों का कहना है कि जब विशेष वाहन में शराब लाई जा रही थी तो निश्चय तौर पर मात्रा ज्यादा रही होगी फिर पुलिस को विशेष वाहन को न पकडने,पैकिगं खोलकर वीडियो न बनाने जैसे लापरवाही को लेकर लोग कई सवाल कुसमी पुलिस के ऊपर खड़े कर रहे हैं।
वहीं कुछ सूत्रों का कहना यह भी है की बिक्री करने वाला ढाबा संचालक शराब सीधी से सस्ते दाम पर खरीदकर लाने की वजह से कुसमी में फैले शराब माफियाओ पर नाराजगी हुयी और वह शराब पकडवाने में पुलिस का सहयोग किया।जिसे कुसमी पुलिस अपनी वाहवाही बता रही हैं।
वहीं सूत्रों का मानना है कि कुसमी क्षेत्र के कई ऐसे गांव हैं जहां कुसमी थाना प्रभारी के छुट्टी पर जाने के बाद शराब का परिवहन रात्रि में काफी तेजी से क्षेत्र में होने लगता है। इस मामले में कुसमी पुलिस कर्मियों की सहमति भी बताई जा रही है।

