---Advertisement---

Marpeet:खेत पर काम कर रही महिलाओं के साथ मारपीट

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Marpeet: खेत पर काम कर रही महिलाओं के साथ मारपीट, चार घायल, ग्राम अमाझिर की घटना, पुलिस बोली हमें सूचना नहीं

Marpeet: सीहोर जिला मुख्यालय के दूरस्थ ग्राम अमाझिर में आज दोपहर दबंगों द्वारा महिलाओं के साथ मारपीट की गई है। चार महिलाएं घायल हुई है, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

Marpeet: जानकारी के अनुसार सीहोर जिले के ग्राम अमाझीर में रविवार की दोपहर खेत पर काम कर रही महिलाओ के साथ दबंगों ने मारपीट की है। बताया गया है कि यह महिलाएं अपने खेत पर कार्य कर रही थी, इसी दौरान दो दर्जन से अधिक लोग हथियार लेकर खेत पर पहुंचे।

साथ ही महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। इन लोगों का कहना था कि इस जमीन पर वह कब्जा करना चाहते हैं और महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो महिलाओं के साथ मारपीट की। ग्राम के सोनू वर्मा ने बताया की रेशम बाई, सोरम बाई को चोट आई और बिमला बाई, सीमा बाई से भी मारपीट की गई हैं।

Marpeet: घायल महिलाओं ने बताया कि वह अपने खेत पर कार्य कर रही थी, तभी ग्राम के कुछ लोग अन्य स्थानों से भी गुंडे बुलाकर खेत पर पहुंचे थे और उनके साथ का आकारण मारपीट करने लगे। महिलाएं अपनी खुद की जमीन पर कार्य कर रही थी, लेकिन दबंग चाहते थे कि वह वहां पर कार्य न करें और गुंडो को खेत पर कब्जा करने दे।

इस संबंध में मंडी थाने के प्रभारी टीआई राकेश पंथी का कहना है कि अमाजहिर में हुई इस घटना के बारे में उन्हें अभी तक कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें Sidhi news:सीधी: संकल्प से समाधान शिविर में पहुंचे कलेक्टर, नागरिकों की सुनी समस्याएं
Sidhi news:सीधी: संकल्प से समाधान शिविर में पहुंचे कलेक्टर, नागरिकों की सुनी समस्याएं

Sidhi news:नगर पालिका परिषद सीधी के वार्ड क्रमांक 4 में आयोजित संकल्प से समाधान...

Share & Earn