---Advertisement---

Corruption:125 करोड़ का मास्टरमाइंड एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हुआ गिरफ्तार

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Corruption: इंदौर नगर निगम 125 करोड़ के घोटाले का मास्टरमाइंड उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

इंदौर नगर निगम के सवा सौ का करोड़ रुपए से अधिक के बिल घोटाले में फरार मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नगर निगम के निलंबित एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को देर रात पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश के एटा से गिरफ्तार किया गया।

Corruption: आरोपी इंदौर से फरार होकर उत्तर प्रदेश में अपने बेटे के ससुराल में छिपा हुआ था। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे खोज निकाला। पुलिस उसे गिरफ्तार कर इंदौर ले आई है, मामले को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

आरोपी पर था 25 हजार का इनाम

इंदौर नगर निगम के फर्जी बिल घोटाले में निलंबित और फरार एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अभय राठौर को देर रात पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश के एटा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर 25000 का इनाम भी। था गुलाब बाग स्थित कॉलोनी निवासी आरोपी इस फर्जी बिल घोटाले में नाम आने के बाद से फरार हो गया था।

पुलिस लंबे समय से अभय राठौर की तलाश कर रही थी। आरोपी अपने बेटे जय सिंह के ससुराल वालों की मदद से फरारी काट रहा था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद इंदौर के पांच थानों की एक स्पेशल टीम बनाई गई, जिसने अभय राठौर को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले में पहले ही चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

वहीं पुलिस अभय राठौर को इंदौर लाने के बाद उससे आगे की पूछताछ करेगी और फर्जी बिल घोटाले में आगे ही कड़ियां भी जोड़ेगी। इस मामले में प्रदेश सरकार ने एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी भी बनाई है, जो घोटाले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े :-boycott alcohol:महिलाओ को आता देख शराब की बॉटल वा गिलास लेकर भागे शराबी

 हमारे यूट्यूब चैनल से खबरों को देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:-https://youtube.com/@e7live?si=_ra1dL4uV3BwVgYb

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn