---Advertisement---

Mauganj crime:तेज रफ्तार ट्रक ने मैजिक को मारी भीषण टक्कर, दो किशोर गंभीर घायल

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mauganj crime:तेज रफ्तार ट्रक ने मैजिक को मारी भीषण टक्कर, दो किशोर गंभीर घायल; हवा में उछलकर दूर जा गिरा वाहन

Mauganj crime:मऊगंज थाना क्षेत्र के मुदरिया मोड़ के पास शनिवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। रीवा से बनारस की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मैजिक वाहन को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वाहन हवा में उछलकर सड़क किनारे दूर जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर की आवाज पूरे इलाके में गूंज उठी और मैजिक का आगे का हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया।

जानकारी के अनुसार, रामपुर निवासी 17 वर्षीय मोहम्मद सैयाज अपने घर में लगी टाइल्स की बची सामग्री लेकर मैजिक वाहन से मऊगंज आ रहा था। उसके साथ गांव का ही 10 वर्षीय बालक विक्रम बंसल भी मौजूद था। जैसे ही वाहन मुदरिया मोड़ के पास पहुंचा, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक अनियंत्रित होकर उछल गया और सड़क किनारे जा पलटा। हादसे के बाद दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल अवस्था में वाहन के अंदर फंसे रह गए।

Mauganj crime: घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार हेतु सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर बताई है और इलाज जारी है। हादसे के बाद ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार ट्रक अत्यधिक गति में था और प्रारंभिक जांच में लापरवाही से वाहन चलाने की पुष्टि हुई है। मऊगंज थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुदरिया मोड़ पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद वहां सुरक्षा उपायों की व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों ने प्रशासन से मोड़ पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn