---Advertisement---

Mauganj news:कोदई का चावल खाने से एक ही परिवार के तीन लोग बीमार, हालत गंभीर

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mauganj news:मऊगंज। शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़ी में गुरुवार रात एक ही परिवार के तीन सदस्य कोदई का चावल खाने के बाद अचानक बीमार हो गए। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन शुक्रवार शाम चार बजे हालत गंभीर होने पर रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टर इंदुलकर की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

Mauganj news:बीमार हुए लोगों की पहचान पंचवटी जोगी, भैया लाल जोगी और बद्री जोगी के रूप में हुई है। सभी एक ही परिवार से हैं। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात उनके घर में कोदई (जंगली चावल) का भोजन तैयार किया गया था, जिसे खाने के बाद सभी को दस्त की शिकायत होने लगी। पहले तो परिवार ने इसे सामान्य समस्या समझा, लेकिन शुक्रवार सुबह से उनकी हालत और बिगड़ने लगी।

स्वास्थ्य में गिरावट देखते हुए परिजनों ने तत्काल उन्हें शाहपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को भांपते हुए उन्हें रीवा रेफर कर दिया।

Mauganj news:डॉक्टरों का कहना है कि भोजन में किसी जहरीले पदार्थ की मिलावट या कोदई के चावल की विषाक्तता के कारण यह घटना हुई हो सकती है। फिलहाल तीनों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। लोग सहमे हुए हैं और स्वास्थ्य विभाग ने भी सतर्कता बरतते हुए आसपास के इलाकों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें अतुल विश्वकर्मा का APS यूनिवर्सिटी रीवा में PhD के लिए चयन
अतुल विश्वकर्मा का APS यूनिवर्सिटी रीवा में PhD के लिए चयन

अतुल विश्वकर्मा का APS यूनिवर्सिटी रीवा में PhD के लिए चयन उमरिया तपस गुप्ता...

Share & Earn