---Advertisement---

Mauganj news:अयोध्या यात्रा में दर्दनाक हादसा: बोलेरो–ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 8 घायल—कोहरे में ओझल हुई ज़िंदगी

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mauganj news:मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अयोध्या धाम से 10 किलोमीटर पहले हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चार की हालत नाजुक बनी हुई है।

Mauganj news:यह घटना गुरुवार की सुबह लगभग 5 बजे कल्याण भदरसा गांव के पास नेशनल हाईवे पर हुई। जानकारी के अनुसार, मऊगंज थाना अंतर्गत बेलहाई गांव निवासी पटेल परिवार बोलेरो (MP-17-TA-2441) में सवार होकर देर रात अयोध्या के लिए निकला था।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बोलेरो एक ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गया। ट्रैक्टर की ट्रॉली में लाइट नहीं थी और हल्का कोहरा भी था, जिसके कारण चालक को ट्रॉली दिखाई नहीं दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई, जिससे चीख-पुकार मच गई।

हादसे में घायल आठ लोगों को अस्पताल पहुंचाया

इस हादसे में बोलेरो ड्राइवर राम यश मिश्रा (50) निवासी जोगिनिहाई, जिला रीवा के साथ अंकिता पटेल (25) और मीराबाई पटेल (50) दोनों निवासी बेलहाई, थाना मऊगंज की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

घायलों में चित्रसेन पटेल, दीपक पटेल, आशीष पटेल, तनुजा पटेल, चंद्रकाली पटेल, कुसुंमवती पटेल, शशी पटेल और एक पांच वर्षीय बच्चा शिवांश पटेल शामिल हैं। ये सभी बेलहाई, थाना मऊगंज के निवासी हैं.

Mauganj news:घटना की सूचना मिलने पर अयोध्या में पहले से मौजूद मऊगंज जिले के समाजसेवी रासबिहारी पांडे मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और परिजनों को घटना के बारे में सूचित किया।

जानकारी मिलते ही मऊगंज जिले के सामाजिक कार्यकर्ता रासबिहारी पांडे अपनी टीम के साथ तुरंत अस्पताल पहुंचे। यहां चार गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य चार घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कार्यकर्ता ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें साइबर ठगी का बड़ा खुलासा,13 युवक गिरफ्तार,ओटीपी–APK से करते थे 7 लाख की ठगी
साइबर ठगी का बड़ा खुलासा,13 युवक गिरफ्तार,ओटीपी–APK से करते थे 7 लाख की ठगी

साइबर ठगी का बड़ा खुलासा,13 युवक गिरफ्तार,ओटीपी–APK से करते थे 7 लाख की ठगी...

Share & Earn