---Advertisement---

मध्य प्रदेश की राजनीति में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

मध्य प्रदेश की राजनीति में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार अपने पहले बड़े मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की तैयारी में जुटी हुई है। खुद मुख्यमंत्री ने दैनिक भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में संकेत दिए हैं कि विधानसभा के मानसून सत्र के बाद कैबिनेट में महत्वपूर्ण बदलाव किए जा सकते हैं।

सूत्रों की मानें तो इस विस्तार में युवा चेहरों को प्राथमिकता मिल सकती है, वहीं संगठन और सरकार में लंबे समय से सक्रिय अनुभवी नेताओं को भी अहम जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है। चर्चा है कि मौजूदा मंत्रिमंडल से 5 से 6 मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है, जबकि 7 से 8 नए चेहरों को सरकार में शामिल किया जा सकता है।

सबसे ज्यादा चर्चा सीधी से विधायक और पूर्व सांसद Riti Pathak को लेकर है। राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि रीति पाठक को इस बार कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि ऐसा होता है तो विंध्य क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों पर भी इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है।

हालांकि, अभी तक पार्टी और सरकार की ओर से किसी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मोहन सरकार का नया मंत्रिमंडल कई नए संदेश और नए राजनीतिक समीकरणों के साथ सामने आ सकता है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है — क्या रीति पाठक को मंत्री बनाकर बीजेपी विंध्य क्षेत्र में अपने राजनीतिक समीकरण और मजबूत करेगी? और क्या युवा चेहरों को मौका देकर मोहन यादव सरकार नया राजनीतिक संदेश देने जा रही है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें राष्ट्रवाद, संगठन विस्तार और जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया 23वां स्थापना दिवस
राष्ट्रवाद, संगठन विस्तार और जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया 23वां स्थापना दिवस

राष्ट्रवाद, संगठन विस्तार और जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया 23वां स्थापना दिवस...

Share & Earn