---Advertisement---

मध्यप्रदेश SIR से जुड़ी बड़ी खबर,राज्य में कुल 42 लाख नाम कटे 

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

मध्यप्रदेश SIR से जुड़ी बड़ी खबर

दावे-आपत्ति की प्रक्रिया के बाद आज जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट

राज्य में कुल 42 लाख नाम कटे 

मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का लंबा दौर आज अपने निर्णायक चरण में पहुंच गया है। चुनाव आयोग ने दावा-आपत्ति की पूरी प्रक्रिया के बाद आज अंतिम फोटो युक्त मतदाता सूची का प्रकाशन करने जा रहा है। यह सूची 1 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानकर तैयार की गई है और प्रदेश भर में मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने का प्रयास रहा है।

SIR के दौरान राज्य में कुल 42 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इनमें मृतक, स्थानांतरित, अनुपस्थित, डुप्लिकेट और अन्य अयोग्य श्रेणियों के नाम शामिल हैं। वहीं, नए नाम जोड़ने के लिए करीब 1 लाख 69 हजार 573 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिन पर विचार के बाद योग्य आवेदकों को अंतिम सूची में शामिल किया गया है।

भोपाल में सबसे ज्यादा प्रभाव

राजधानी भोपाल की सात विधानसभा सीटों में SIR का असर सबसे अधिक दिखा है। यहां कुल मिलाकर 3.80 लाख से 4.38 लाख तक नाम कट चुके हैं। खासकर गोविंदपुरा और नरेला विधानसभा क्षेत्रों में करीब 2 लाख के आसपास वोटरों के नाम हटाए गए हैं। अन्य सीटों जैसे भोपाल मध्य, दक्षिण-पश्चिम और हुजूर में भी बड़ी संख्या में नाम हटे हैं, जबकि बैरसिया में अपेक्षाकृत कम प्रभाव पड़ा।

SIR प्रक्रिया 

ड्राफ्ट प्रकाशन

दिसंबर 2025 में हुआ, जहां 42.74 लाख नामों को हटाने की पहचान हुई।

दावा-आपत्ति चरण

जनवरी-फरवरी 2026 तक चला, जिसमें राजनीतिक दलों और मतदाताओं ने आपत्तियां दर्ज कीं।

अंतिम प्रकाशन

आज 21 फरवरी को सभी जिलों में अंतिम सूची जारी होगी। मतदाता CEO मध्य प्रदेश की वेबसाइट (ceoelection.mp.gov.in) पर अपना नाम चेक कर सकते हैं।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn