---Advertisement---

मड़वास राजा के इशारे पर पत्रकार से मारपीट का आरोप, 75 हजार का मोबाइल छीनने की शिकायत”

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

मड़वास राजा के इशारे पर पत्रकार से मारपीट का आरोप, 75 हजार का मोबाइल छीनने की शिकायत”

एमपी के सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र में होली के दौरान कथित रूप से मड़वास राजा के इशारे पर एक पत्रकार के साथ मारपीट और मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना मड़वास में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वही मड़वास निवासी पिंकू उर्फ अमित पयासी (39) पिता अशोक कुमार मिश्रा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 4 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1 बजे वह होली का त्योहार मनाने के लिए राजा भैया की गढ़ी पहुंचे थे। वहां वह अन्य लोगों के साथ बैठकर होली मना रहे थे। इसी दौरान विजय सिंह निवासी मझिगवां उनके पास आए और अबीर लगाने लगे। प्रार्थी के अनुसार उन्होंने उनसे अबीर न लगाने की बात कही, जिससे वहां मौजूद लोगों के बीच विवाद की स्थिति बन गई।

वही आवेदन में आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान मड़वास राजा के इशारे पर पवन सिंह निवासी बरगाही और राजा भैया का एक बॉडीगार्ड, जो हरियाणा से आया बताया जा रहा है, ने उन्हें अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया। जब प्रार्थी ने गाली-गलौज का विरोध किया तो दोनों ने उनके साथ मारपीट कर दी।

अब पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया, जिसकी कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई जा रही है। प्रार्थी के अनुसार उस मोबाइल में पत्रकारिता से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और जानकारी भी सुरक्षित थी।

वही इसके अलावा रज्जू सिंह बरगाही, तोषी बरगाही, बब्बू कोल और रज्जन सिंह बघेल पर भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने गढ़ी के अंदर से धक्का-मुक्की करते हुए उन्हें बाहर निकाल दिया।

जहा अब घटना की जानकारी मिलने पर प्रार्थी के पिता अशोक पयासी और मां उमा मिश्रा मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट में प्रार्थी के ऊपर वाले होंठ में सूजन और पीठ में दर्द होने की बात कही गई है।

वही पीड़ित ने थाना मड़वास में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें होली के रंग में खून, डीजे बंद कराने की बात पर टंगिया से हमला, आरोपी गिरफ्तार
होली के रंग में खून, डीजे बंद कराने की बात पर टंगिया से हमला, आरोपी गिरफ्तार

होली के रंग में खून, डीजे बंद कराने की बात पर टंगिया से हमला,...

Share & Earn