---Advertisement---

मड़वास थाना प्रभारी अतर सिंह ने लगाया जनता दरबार, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर किया समाधान

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

मड़वास थाना प्रभारी अतर सिंह ने लगाया जनता दरबार, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर किया समाधान

एमपी के सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदौरा में पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से जनता दरबार एवं चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन का नेतृत्व मड़वास थाना प्रभारी अतर सिंह द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं खुलकर पुलिस प्रशासन के सामने रखीं, जिनका मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास किया गया।

इस जनता दरबार में ग्रामीणों ने जमीन विवाद, आपसी झगड़े, अवैध गतिविधियों, सुरक्षा व्यवस्था तथा गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। थाना प्रभारी अतर सिंह ने सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर है तथा आम लोगों और पुलिस के बीच विश्वास मजबूत होना बेहद जरूरी है।

इस कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को साइबर अपराध, नशे के दुष्परिणाम, महिला सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर भी जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। साथ ही उन्होंने युवाओं को नशे और अपराध से दूर रहने का संदेश भी दिया।

वही ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से पुलिस और जनता के बीच दूरी कम होती है तथा लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है। गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने थाना प्रभारी की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की मांग की।

पुजहा लिस प्रशासन का यह प्रयास क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था और जनविश्वास बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें दवाई लेने आया, मौका मिलते ही उड़ाया मोबाइल, सिहावल में मेडिकल स्टोर से चोरी, CCTV में कैद हुआ शातिर युवक
दवाई लेने आया, मौका मिलते ही उड़ाया मोबाइल, सिहावल में मेडिकल स्टोर से चोरी, CCTV में कैद हुआ शातिर युवक

दवाई लेने आया, मौका मिलते ही उड़ाया मोबाइल, सिहावल में मेडिकल स्टोर से चोरी,...

Share & Earn