---Advertisement---

मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस का उपवास

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस का उपवास

भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर सीट चोरी की राजनीति कर रही है : ज्ञान

सीधी 

मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन निरस्तीकरण के विरोध, लोकतंत्र, संविधान और जनाधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ जिला कांग्रेस कमेटी सीधी द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने स्थित वीथिका भवन में एक दिवसीय शांतिपूर्ण उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

यह उपवास मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र को निरस्त किए जाने के विरोध में आयोजित किया गया। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर आघात बताते हुए निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग की।

उपवास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि भाजपा अब केवल वोट चोरी तक सीमित नहीं रही, बल्कि लोकतंत्र की हत्या कर सीधे सीट चोरी करने पर उतर आई है।

उन्होंने कहा कि जब भाजपा को यह महसूस हुआ कि जनता का समर्थन प्राप्त किए बिना राजनीतिक सफलता हासिल करना कठिन है, तब उसने लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को प्रभावित करने का प्रयास शुरू कर दिया। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना इसी मानसिकता का परिणाम है।

ज्ञान सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज़ को दबाना और राजनीतिक प्रतिस्पर्धा को समाप्त करना देश के संवैधानिक ढांचे को कमजोर करने का प्रयास है।जनहित और न्याय की लड़ाई जारी रहेगी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। अन्याय, तानाशाही और लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

ज्ञान सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे लोकतंत्र की रक्षा और जनता की आवाज़ को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करें तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।

लोकतंत्र और संविधान बचाने का लिया संकल्प

उपवास कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने लोकतंत्र की रक्षा, संविधान के सम्मान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता बनाए रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि देश का संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार और न्याय की गारंटी देता है, इसलिए इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर किसी भी प्रकार का आघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

उपवास कार्यक्रम में विनोद मिश्रा, ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, दिनेश पाठक, हरिहर सोनी, नवीन सिंह, भूपेन्द्र सिंह, दिलीप सितानी, अखण्ड प्रताप सिंह, जय सिंह, प्रदीप सिंह, विवेक सिंह, अरविन्द तिवारी, रामभिलाष पटेल, राणा प्रताप सिंह, प्रदीप द्विवेदी, रजनीश श्रीवास्तव, अशोक कोरी, गोविंद गुप्ता, मेनका सिंह, शीला साकेत, गौरी साकेत, पुष्पा सिंह, सुशीला साकेत, अरविंद सिंह, रनशेर अली, बिष्णु सिंह, नागेश्वर साकेत, विक्रांत परिहार, विकास परिहार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीएमएचओ ने पीएचसी बंजारी का किया औचक निरीक्षण
सीएमएचओ ने पीएचसी बंजारी का किया औचक निरीक्षण

संवाददाता-: अनिल शर्मा साफ-सफाई, प्रसव कक्ष की मरम्मत एवं मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण...

Share & Earn