---Advertisement---

मझौली बाईपास पर तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात फोर व्हीलर ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवक गंभीर घायल

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

मझौली बाईपास पर तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात फोर व्हीलर ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवक गंभीर घायल

एमपी के सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत मझौली बाईपास पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। वही रात लगभग 11 बजे तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात फोर व्हीलर वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार मझौली तहसील की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए घायलों को संभाला और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी।

जहा इस घटना की जानकारी मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को जिला अस्पताल सीधी भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल घायलों की पहचान नहीं हो पाई है, जिससे परिजनों तक सूचना पहुंचाने में भी कठिनाई हो रही है।

वही स्थानीय व्यक्ति मनीष तिवारी ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार मझौली तहसील की तरफ जा रहे थे। उन्होंने कहा, “हम लोगों ने तुरंत मदद की और एम्बुलेंस को फोन किया। समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बचाने की कोशिश की जा रही है।”

मझौली थाना के थाना प्रभारी विशाल शर्मा ने बताया कि तीन लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच की जा रही है।

जहा इस घटना के बाद क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बाईपास क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn