---Advertisement---

मझौली में मनाई गई चिन्मय आश्रम की 75वीं वर्षगांठ

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

मझौली में मनाई गई चिन्मय आश्रम की 75वीं वर्षगांठ

संजय सिंह मझौली

नगर क्षेत्र मझौली स्थित मड़फहा देवी मंदिर में रविवार 9 मार्च को चिन्मय आश्रम की 75वीं वर्षगांठ मनाई गई जहां सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ एवं हवन किया गया।

बताते चलें कि विंध्य क्षेत्र के लोक आस्था एवं धार्मिक, आध्यात्मिक का केंद्र चिन्मय आश्रम की स्थापना 75 वर्ष पूर्व हुई थी जिसमें भक्ति एवं आध्यात्मिक प्रवचन पूजा पद्धति के माध्यम से मानव समाज के आत्म कल्याण के लिए पथ प्रशस्त किया जाता है जिनके संस्थापक चिन्मयानंद स्वामी हैं। आश्रम के काफी अनुयाई भी हैं जो अपने-अपने क्षेत्र में आश्रम की स्थापना की वर्षगांठ मनाते हैं।

उसी कड़ी में नगर क्षेत्र मझौली के समाज सेवी इन्द्रबली सिंह गहरवार के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें आश्रम के पधारे संतों के द्वारा हवन एवं पूजन कराया गया जबकि सुबह से ही सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ अनवरत जारी रहा है। हवन पूजन के बाद सभी को प्रसाद वितरण किया गया एवं आश्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें घर में लगी आग, आधा दर्जन पशु जिंदा जले,फोन लगाने के बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड 
घर में लगी आग, आधा दर्जन पशु जिंदा जले,फोन लगाने के बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड 

घर में लगी आग, आधा दर्जन पशु जिंदा जले,फोन लगाने के बाद भी नहीं...

Share & Earn