संवाददाता अनिल शर्मा
एक आरोपी गिरफ्तार, एक विधि विरुद्ध बालक अभिरक्षा में, हत्या में प्रयुक्त डंडे बरामद
सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी व एसडीओपी कुसमी संतोष तिवारी* के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक विशाल शर्मा के नेतृत्व में थाना मझौली पुलिस ने हत्या के एक गंभीर प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा किया है।
घटना का विवरण
दिनांक 28.07.2026 को थाना मझौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरबर निवासी *छबीलाल बैगा, उम्र 50 वर्ष* का शव जंगल चौकी के पास नाले में मिला था। इस पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई।
जाँच के दौरान सामने आया कि दिनांक 27.07.2026 की शाम मृतक जब मवई नदी पार कर अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में *रामप्रसाद बैगा* और उसके साथी एक *विधि विरुद्ध बालक* ने उससे विवाद कर लिया। विवाद बढ़ने पर दोनों ने लकड़ी के डंडों से मृतक पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसे नाले में फेंककर फरार हो गए। उपचार के अभाव में 28.07.2026 को छबीलाल की मृत्यु हो गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
प्रत्यक्षदर्शियों के कथन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर थाना मझौली में *धारा 103(1), 3(5) बीएनएस* के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान
1. *आरोपी*: रामप्रसाद बैगा, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम बड़वाही, थाना जनकपुर, जिला एमसीबी (छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार किया गया।
2. *विधि विरुद्ध बालक*: घटना में संलिप्त एक नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय अधिनियम के अनुसार कार्रवाई की गई।
महत्वपूर्ण बरामदगी
आरोपी एवं विधि विरुद्ध बालक से पूछताछ पर दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त *दो लकड़ी के डंडे* जंगल चौकी के पास नाले से बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


