---Advertisement---

मोबाइल दुकान का शटर तोड़ 5 लाख के 32 मोबाइल पार,सीसीटीवी कैमरों में कैद

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

मोबाइल दुकान का शटर तोड़ 5 लाख के 32 मोबाइल पार,सीसीटीवी कैमरों में कैद

मध्य प्रदेश के कटनी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सब्जी मंडी स्थित मोबाइल युग दुकान में देर रात सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है। तीन अज्ञात बदमाशों ने दुकान का शटर बीच से तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 32 महंगे मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। चोरी गए मोबाइलों की कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें तीनों आरोपी साफ नजर आ रहे हैं।

 सुबह जब सफाई कर्मचारियों ने दुकान का टूटा हुआ शटर देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। तुरंत दुकान संचालक गांधी हिंदुजा को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर उन्होंने नुकसान का जायजा लिया और कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सीसीटीवी फुटेज में तीनों बदमाश बड़ी बेखौफी से मोबाइल फोन समेटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। आसपास के दुकानदारों और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसीय ने बताया कि आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn